विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

'होर्मुज स्ट्रेट अपने आप खुल जाएगा', ईरान से समझौते पर ट्रंप का बड़ा दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर ईरान के साथ समझौता हो जाता है, तो होर्मुज़ जलडमरूमध्य "अपने आप" खुल जाएगा।
Sputnik
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, "डील होते ही यह अपने आप खुल जाएगा।"
हालांकि, उन्होंने यह भी भरोसा जताया कि जलडमरूमध्य फिलहाल भी जहाजों की आवाजाही के लिए खुला रहेगा।
ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया कि ईरान के साथ किसी भी बेहतर समझौते की पहली शर्त उसका परमाणु हथियारों से दूरी बनाना होना चाहिए। गौरतलब है कि तेहरान पहले ही कई बार कह चुका है कि उसका परमाणु हथियार हासिल करने का कोई इरादा नहीं है।
इस बीच, ट्रंप ने 8 अप्रैल की रात घोषणा की कि अमेरिका और ईरान के बीच दो हफ्ते के युद्धविराम पर सहमति बनी है। इसके बाद क्षेत्र में स्थायी शांति को लेकर बातचीत शनिवार को पाकिस्तान में होने की संभावना जताई जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस इस वार्ता के लिए पाकिस्तान जाएंगे। उनके साथ ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल होंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद, विदेश विभाग और पेंटागन के विशेषज्ञ भी मौजूद रहेंगे।
विश्व
वैश्चिक दक्षिण के लिए औपनिवेशिक मुआवजे की मांग करने का सही समय: विशेषज्ञ
विचार-विमर्श करें