बघाई के मुताबिक, होर्मुज़ जलडमरूमध्य जैसे विषयों ने मुश्किलें बढ़ा दीं, और अविश्वास गहरा है, इसलिए किसी को उम्मीद नहीं थी कि एक ही सेशन में सब कुछ हल हो जाएगा।
इसके साथ इस्लामाबाद में बातचीत में अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्तावित समझौते की शर्तों को न मानने का फैसला किया।
उन्होंने कहा कि अमेरिका ने ईरान के साथ बातचीत के दौरान अपनी रेड लाइन और उन क्षेत्रों को स्पष्ट कर दिया जहां समझौता हो सकता है।
उन्होंने कहा, "हम यहां से एक अत्यंत सरल और स्पष्ट प्रस्ताव लेकर जा रहे हैं, जो हमारा अंतिम और सर्वश्रेष्ठ विकल्प है।"