यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

FSB ने रूस में आतंकी हमले की योजना बनाने वाले यूक्रेनी एजेंट को किया गिरफ्तार

संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) के अनुसार, रूसी रक्षा मंत्रालय की सुविधाओं के पास धमाका करने की योजना बनाने वाले कीव के एक एजेंट को मास्को में हिरासत में ले लिया गया है।
Sputnik
"मास्को में एक रूसी नागरिक को हिरासत में लिया गया है, जो प्रतिबंधित यूक्रेनी आतंकवादी संगठनों के आदेश पर, रक्षा मंत्रालय की सुविधाओं के पास धमाका करने की योजना बना रहा था", FSB के जनसंपर्क केंद्र ने बुधवार को बताया।

"रूसी संघ की संघीय सुरक्षा सेवा ने 1981 में जन्मे एक रूसी नागरिक को मास्को में हिरासत में लिया है। वह रूसी संघ में प्रतिबंधित यूक्रेनी आतंकवादी संगठनों की तरफ से रूसी रक्षा मंत्रालय की सुविधाओं के पास एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) विस्फोट करने की योजना बना रहा था," जारी बयान में कहा गया।

बयान में आगे कहा गया, "संदिग्ध ने खुद ही आतंकवादियों से संपर्क किया, जिसके बाद उनके आदेश पर वह IED का इस्तेमाल करके आतंकवादी वारदात को अंजाम देने के लिए मास्को पहुँचा।"
हिरासत में लिए गए व्यक्ति से वह स्मार्टफोन ज़ब्त कर लिया गया जिसका इस्तेमाल वह अपने हैंडलर से बात करने के लिए करता था।

मास्को में हिरासत में लिए गए इस रूसी नागरिक ने आतंकवादी हमले को अंजाम देने के बाद रूसी सशस्त्र बलों के ख़िलाफ़ सैन्य अभियानों में हिस्सा लेने के लिए यूक्रेन जाने की योजना बनाई थी। FSB के जनसंपर्क केंद्र ने बुधवार को बताया कि यह बात उसने स्वीकार कर ली है।

यूक्रेन संकट
FSB ने रूस के प्यतिगोर्स्क में सुरक्षा एजेंसी स्थलों पर यूक्रेन के आतंकी हमलों की साजिश को किया विफल
विचार-विमर्श करें