भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

विशेषज्ञ से जानें मध्य पूर्व संकट के बीच उत्तरी समुद्री मार्ग का विकास क्यों महत्वपूर्ण?

रूस के तकनीकी और शोध विश्वविद्यालय पीटर द ग्रेट सेंट पीटर्सबर्ग पॉलिटेक्निक विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर एलेक्सी फादेव ने Sputnik को बताया कि होर्मुज़ स्ट्रेट और बाब अल-मंडेब स्ट्रेट के आस-पास के तनाव से उत्तरी समुद्र मार्ग का विकास लाभकारी हो सकता है।
Sputnik
इसके फ़ायदे?
अफ़्रीका के आस-पास के मार्ग की तुलना में उत्तरी समुद्र मार्ग में बहुत कम खतरा हैं।
यह शिपिंग का छोटा रास्ता है।
समुद्री डकैती का खतरा बहुत कम है।
बीमा लागत कम है।
रूस इस मार्ग पर सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है।

फादेव कहते हैं, "मध्य पूर्व के हालात ने हाइड्रोकार्बन की मांग को काफ़ी बढ़ा दिया है। आज, उत्तरी समुद्र मार्ग न सिर्फ़ रूसी हाइड्रोकार्बन निर्यात करने का एक चैनल बन रहा है, बल्कि एशिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजार में कच्चा माल पहुँचाने का एक अहम शिपिंग मार्ग भी बन रहा है।"

व्यापार और अर्थव्यवस्था
मलक्का जलडमरूमध्य होर्मुज़ के बाद अगला वैश्विक अवरोध बिंदु क्यों हो सकता है?
विचार-विमर्श करें