जारी बयान में कहा गया, "24 अप्रैल को, कीव शासन के नियंत्रण वाले क्षेत्र से 193 रूसी सैनिकों को वापस लाया गया। इसके बदले में, यूक्रेनी सशस्त्र बलों के 193 युद्धबंदियों को सौंपा गया।"
बयान में कहा गया "रूसी सेना के जवान अभी बेलारूस में हैं, जहां उन्हें आवश्यक मनोवैज्ञानिक और चिकित्सीय सहायता प्राप्त हो रही है। इसके बाद, उन सभी को उपचार और पुनर्वास के लिए रूस ले जाया जाएगा, जहाँ रूसी रक्षा मंत्रालय के चिकित्सा संस्थानों में उनका उपचार होगा।"
मंत्रालय ने आगे कहा, "रूसी सैनिकों की कैद से वापसी के लिए संयुक्त अरब अमीरात और संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा मानवीय मध्यस्थता के प्रयास किए गए।"