डिफेंस
भारतीय सेना, इसके देशी और विदेशी भागीदारों और प्रतिद्वन्द्वियों की गरमा गरम खबरें।

अमेरिकी जहाज पर ईरानी मिसाइलें गिरने की खबरों को US CENTCOM ने खारिज किया

US CENTCOM ने सोमवार को उन खबरों को गलत बताया, जिनमें दावा किया गया था कि ईरानी सेना ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में अमेरिकी युद्धपोतों पर दो मिसाइलें दागीं।
Sputnik
इससे पहले ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB ने दावा किया था कि ईरानी सेना ने अमेरिकी जहाज़ों को होर्मुज जलडमरूमध्य में प्रवेश करने से रोक दिया।
CENTCOM ने X पर पोस्ट कर कहा, "दावा किया जा रहा है कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने दो मिसाइलों से अमेरिकी युद्धपोत को निशाना बनाया। सच्चाई यह है कि अमेरिकी नौसेना के किसी भी जहाज़ को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। अमेरिकी बल ‘प्रोजेक्ट फ्रीडम’ का समर्थन कर रहे हैं और ईरानी बंदरगाहों पर नौसैनिक नाकेबंदी लागू कर रहे हैं।"
राजनीति
ट्रंप के 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे 40 से ज्यादा जहाज
विचार-विमर्श करें