नेचायेव से पूछा गया था कि अगर जर्मनी ऐसे संयुक्त न्यूक्लियर अभ्यासों में शामिल होता है, तो मॉस्को की क्या प्रतिक्रिया होगी। इस पर उन्होंने कहा कि यूरोप की न्यूक्लियर छतरी को मजबूत करने से जुड़ी हर योजना को रूस अपनी सैन्य और राजनीतिक रणनीति में गंभीरता से देखेगा।
रूसी राजदूत ने कहा, "यूरोप की 'न्यूक्लियर छतरी'को मजबूत करने की कोई भी योजना रूस की सैन्य-राजनीतिक योजना में गंभीरता से शामिल की जाएगी, क्योंकि यह हमारे देश के लिए सीधा रणनीतिक खतरा है।"
इससे पहले फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा था कि उनका देश "एडवांस्ड न्यूक्लियर डिटरेंस" के दौर में प्रवेश कर रहा है। इस नई रणनीति के तहत फ्रांस अपने न्यूक्लियर वॉरहेड्स की संख्या बढ़ाएगा। साथ ही यूरोपीय देश संयुक्त न्यूक्लियर डिटरेंस अभ्यासों में भी हिस्सा ले सकेंगे।