इसके अलावा ट्रंप राजनीतिक मुद्दों पर भी एक सीक्रेट मीटिंग करेंगे। इसके बाद वे फर्स्ट लेडी के साथ मदर्स डे के मौके पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम को ट्रंप नेशनल मॉल के बोर्ड के लिए एक रिसेप्शन होस्ट करेंगे, जो बंद दरवाजों के पीछे आयोजित होगा।
मंगलवार को ट्रंप ने कहा कि उन्होंने "प्रोजेक्ट फ्रीडम" को फिलहाल रोकने का फैसला किया है। यह प्रोजेक्ट होर्मुज़ जलडमरूमध्य में नौवहन की आजादी सुनिश्चित करने से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया गया है ताकि ईरान के साथ संभावित शांति समझौते की संभावना को परखा जा सके।
ट्रंप के मुताबिक, "ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक व्यापक और अंतिम समझौते की दिशा में काफी प्रगति हुई है।"