विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

IRGC का दावा: ईरान पर खतरा न होना ही होर्मुज में सुरक्षित नौपरिवहन की गारंटी

इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) की नौसेना ने बुधवार को घोषणा की है कि ईरान होर्मुज़ जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Sputnik
हालांकि, IRGC ने स्पष्ट किया कि यह गारंटी तब तक प्रभावी है जब तक तेहरान की सुरक्षा के लिए कोई बाहरी खतरा उत्पन्न नहीं होता।
बयान में कहा गया है, "आक्रामक खतरों को बेअसर करने और नए प्रोटोकॉल लागू होने के बाद, होर्मुज़ जलडमरूमध्य में सुरक्षित और निर्बाध मार्ग सुनिश्चित किया जाएगा।"
IRGC ने फारस और ओमान की खाड़ी में समुद्री आवाजाही को लेकर ईरान द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करने के लिए जहाज मालिकों और कप्तानों के प्रति आभार व्यक्त किया।
28 फरवरी को अमेरिका और इज़राइल ने ईरान के ठिकानों पर हमले किए थे, जिसमें 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद 8 अप्रैल को अमेरिका और ईरान ने दो हफ्ते के युद्धविराम का ऐलान किया। हालांकि, इस्लामाबाद में हुई बातचीत बे नतीजा रही। अब तक दोबारा संघर्ष शुरू करने की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन अमेरिका ने ईरान के बंदरगाहों की घेराबंदी शुरू कर दी है। फिलहाल, मध्यस्थ स्थिति को संभालने के लिए बातचीत के नए दौर की कोशिशों में जुटे हैं।
विश्व
मध्य पूर्व में मालवाहक जहाज सीजीएम सान एंटोनियो पर हमला, चालक दल के सदस्य घायल: रिपोर्ट
विचार-विमर्श करें