ट्रुथ सोशल पर ट्रंप ने लिखा, "हमारे विध्वंसकों पर जो मिसाइलें छोड़ी गई थीं, उन्हें आसानी से मार गिराया गया। वहीं, ड्रोनों को भी हवा में ही नष्ट कर दिया गया।"
ट्रंप ने पुष्टि की कि अमेरिकी विध्वंसक फिर से उस समुद्री घेराबंदी में तैनात किए जाएंगे, जिसे वे "स्टील की दीवार" कहते हैं।
उसी पोस्ट में उन्होंने ईरान को चेतावनी दी कि "अगर जल्द ही कोई समझौता नहीं हुआ, तो अंजाम और भी बुरा होगा।"