विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अफ़गानिस्तान के सूचना मंत्रालय ने जारी की वार्षिक रिपोर्ट, 42 नए पुरातात्विक स्थलों की खोज

बीते साल अफ़गानिस्तान में 40 से अधिक पुरातात्विक स्थलों की खोज की गई, सूचना और संस्कृति मंत्रालय ने रिपोर्ट जारी करके बताया।
Sputnik
स्थानीय कैलेंडर के अनुसार 20 मार्च को समाप्त हुए इस वर्ष की रिपोर्ट साझा करते हुए सूचना और संस्कृति मंत्रालय ने बताया कि लगभग 2,000 पुरावशेषों को संग्रहालयों और प्रयोगशालाओं में भेजा गया है। साथ ही, लगभग इतने ही प्राचीन अवशेषों का संरक्षण और जीर्णोद्धार भी किया गया।

बयान में कहा गया, "पिछले साल, 42 पुरातात्विक स्थलों की खोज की गई और उनकी जानकारी दर्ज की गई, और 1,890 पुरावशेषों को ठीक करके सुरक्षित रखा गया। इस दौरान, 1,953 अवशेषों को राष्ट्रीय संग्रहालय और राष्ट्रीय प्रोयगशाला के साथ-साथ लोगर और नंगरहार प्रांतों के संग्रहालय में भेजा गया।"

इन पुरावशेषों में से 291 वस्तुएं लोगर प्रांत की "मेस आयनक" तांबा खदान स्थित पुरातात्विक स्थल से मिली हैं, जिसे एक चीनी कंपनी विकसित कर रही है। इसके अलावा, काबुल हवाई अड्डे पर विदेश जा रहे यात्रियों से 142 प्राचीन कलाकृतियां जब्त की गईं, जिन्हें अब राष्ट्रीय संग्रहालय भेज दिया गया है।

मंत्रालय ने यह भी बताया कि काबुल के बाला हिसार किले में खुदाई से 648 कलाकृतियां मिलीं, जिनमें सिरेमिक, सिक्के, धातु, मिट्टी और पत्थर की चीजें शामिल हैं।
विश्व
उत्तर कोरिया ने नए विध्वंसक पोत चो ह्योन का किया परीक्षण
विचार-विमर्श करें