विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

कूटनीतिक समाधान की गुंजाइश होने पर भी अमेरिका ने हर बार जोखिम भरा सैन्य दांव चुना: अराघची

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने शुक्रवार को कहा कि जब भी कूटनीति के जरिए समाधान की गुंजाइश बनती है, अमेरिका हर बार सैन्य जोखिम लेने का रास्ता चुन लेता है।
Sputnik
शुक्रवार रात को अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि वॉशिंगटन ने होर्मुज़ स्ट्रेट में अमेरिकी युद्धपोत पर हमले की कथित कोशिश से जुड़े ईरानी सैन्य ठिकानों पर हमला किया है।
उसी समय, ईरानी सैन्य कमांड ने कहा कि अमेरिका ने देश के कई जिलों पर हमला करके युद्धविराम का उल्लंघन किया। ईरान ने अमेरिका के युद्धविराम के उल्लंघन का जवाब अमेरिकी जहाजों पर हमला करके दिया।

"जब भी कोई कूटनीतिक समाधान नज़दीक होता है, तो संयुक्त राज्य अमेरिका कोई न कोई गैर-जिम्मेदाराना सैन्य दुस्साहस कर बैठता है। क्या यह दबाव बनाने की कोई चाल है? [...] कारण चाहे जो भी हों, नतीजा एक ही है: ईरानी कभी दबाव के आगे नहीं झुकते," अराघची ने एक्स पर कहा।

राजनीति
ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिकी विध्वंसक 'गोलाबारी के बीच' होर्मुज से बाहर निकले, ईरान को धमकी दी
विचार-विमर्श करें