इससे पहले, 2025 में 'चो ह्योन' श्रेणी के दो युद्धपोतों को नौसेना में शामिल किया गया था।
वहीं, अप्रैल 2025 में उत्तर कोरिया ने इन जहाजों पर तैनात करने के लिए विशेष क्रूज़ मिसाइलों का परीक्षण भी किया था।
गौरतलब है कि वैश्विक तनाव के मद्देनजर उत्तर कोरिया ने अपनी रक्षा क्षमताओं में वृद्धि के लिए वर्ष 2032 तक ऐसे 12 विध्वंसक पोत के निर्माण का लक्ष्य रखा है।