खेल
Sputnik के साथ खेल की दुनिया की यात्रा करें - क्रिकेट से फुटबॉल तक! खेल को लेकर खास साक्षात्कार और विश्लेषण प्राप्त करें।

क्रिकेटर ऋषभ पंत कार एक्सीडेंट में गंभीर रूप से घायल

© AFP 2023 SURJEET YADAVIndia's Rishabh Pant attends a net practice session at Melbourne Cricket Ground (MCG) in Melbourne on November 5, 2022, on the eve of their ICC men's Twenty20 World Cup 2022 cricket match against Zimbabwe.
India's Rishabh Pant attends a net practice session at Melbourne Cricket Ground (MCG) in Melbourne on November 5, 2022, on the eve of their ICC men's Twenty20 World Cup 2022 cricket match against Zimbabwe.  - Sputnik भारत, 1920, 30.12.2022
सब्सक्राइब करें
सूत्रों के अनुसार, ऋषभ के सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई है।
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर ऋषभ पंत की कार का गुरुवार रात को रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के पास एक्सीडेंट हो गया।
इस दुर्घटना में पंत को गंभीर चोटें आई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रेलिंग से टकराने के बाद ऋषभ की कार में आग लग गई। जिसके बाद घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को घायल क्रिकेटर के इलाज के लिए हर संभव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
फिलहाल उनको देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय मीडिया के अनुसार वहां उनकी प्लास्टिक सर्जरी हो सकती है।
बता दें कि क्रिकेटर ऋषभ पंत मूल रूप से उत्तराखंड के हरिद्वार से हैं। पंत भारतीय टीम में बतौर कीपर खेलते हैं और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हैं।
भारत में सड़क दुर्घटनाएं चिंता का कारण बनती जा रही हैं । राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक रोड एक्सीडेंट के मामले 2020 में 3,64,796 से बढ़कर 2021 में 4,03,116 हो गए हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала