- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

हम अफ्रीकी भागीदारों की हर संभव तरीके से सहायता करना जारी रखेंगे: पुतिन

© Sputnik / Vladimir Astapkovich / मीडियाबैंक पर जाएं Russia-Africa International Parliamentary conference
  Russia-Africa International Parliamentary conference  - Sputnik भारत, 1920, 26.07.2023
सब्सक्राइब करें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन की पूर्व संध्या पर प्रतिभागियों और मेहमानों के लिए स्वागत भाषण दिया।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने आगामी 2023 रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन को लेकर बुधवार को कहा कि रूस अफ्रीकी देशों की प्रगति की आकांक्षा का समर्थन करता है।

"रूस सामाजिक और आर्थिक स्थिरता और प्रगति के लिए अफ्रीकी राज्यों के प्रयास का समर्थन करता है। यह महत्वपूर्ण है कि हाल के वर्षों में अफ्रीका के साथ हमारा सहयोग एक नये स्तर पर पहुंचा है," पुतिन ने कहा।

रूसी राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि रूस अफ्रीकी देशों को संप्रभुता मजबूत करने में मदद करता रहेगा, वैश्विक मुद्दों को सुलझाने में अफ्रीकी देशों की भागीदारी को बढ़ावा देगा।

"हम राष्ट्रीय और सांस्कृतिक संप्रभुता को मजबूत करने और क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों को हल करने में अधिक सक्रिय भागीदारी में अपने अफ्रीकी भागीदारों की हर संभव तरीके से सहायता करना जारी रखेंगे," पुतिन ने अपनी बात बढ़ाई।

पुतिन ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि रूस का इरादा अफ़्रीकी देशों से व्यापक संबंध भविष्य में और अधिक मजबूत करने का है।

"हम इसे [अफ्रीकी देशों से संबंध] और विकसित करने का इरादा रखते हैं: व्यापार और निवेश को प्रोत्साहित करना, सहयोग को गहरा करना, गरीबी से लड़ना, आधुनिक कर्मियों को प्रशिक्षित करना, खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर मुद्दों पर मिलकर काम करना," उन्होंने कहा।

सेंट पीटर्सबर्ग में 27-28 जुलाई को रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन होने वाला है। इसके साथ-साथ, रूस और अफ्रीकी देशों के आर्थिक एवं मानवीय मंच की भी बैठक होगी। इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए 49 अफ्रीकी देशों के नेता जुटने वाले हैं।
BRICS - Sputnik भारत, 1920, 25.07.2023
विश्व
पश्चिम अब यह तय नहीं करेगा कि दुनिया कैसे चलेगी: रूसी राजदूत
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала