विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

कोई चमत्कार नहीं है, स्वस्थ भोजन के दो नियम हैं जिनका पालन करना है: विशेषज्ञ

CC0 / / Indian food
Indian food - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2024
सब्सक्राइब करें
लंबे समय तक जीने और स्वस्थ रहने के लिए सही भोजन कैसे बनाएं? क्या स्वस्थ खाना महँगा है? विशेषज्ञ ने एक रूसी मीडिया को बताया कि स्वस्थ भोजन के दो नियम हैं जिनका पालन करना चाहिए।
रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय के पोषण विशेषज्ञ विक्टर अलेक्जेंड्रोविच टुटेलियन यह सलाह देते हैं, कि यदि आप केक खाते हैं, तो गृहण और खर्च की गई कैलोरी की संख्या को संतुलित करने के लिए दो घंटे तक टहलें। और यदि आप ऐसा आहार नहीं बना सकते हैं जिससे आपको अपने शरीर के लिए आवश्यक सभी पदार्थ प्राप्त हो सकें, तो मल्टीविटामिन कॉम्प्लेक्स लें।

विक्टर अलेक्जेंड्रोविच टुटेलियन रूसी विज्ञान अकादमी के शिक्षाविद, चिकित्सा विज्ञान के डॉक्टर, पोषण, जैव प्रौद्योगिकी और खाद्य सुरक्षा के लिए संघीय अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिक निदेशक और रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय के पोषण विशेषज्ञ हैं।

विशेषज्ञ ने कहा, "हमारे शरीर के काम के लिए हमें कहाँ से सब आवश्यक पदार्थ मिलती हैं? हमें गति, किसी भी गतिविधि और अस्तित्व के लिए ऊर्जा भोजन से ही मिलती है। और किसी भी आहार प्रतिबंध से स्वास्थ्य की हानि होती है। प्रथम नियम यह है कि भोजन के साथ शरीर में प्रवेश करने वाली ऊर्जा और हमारे ऊर्जा व्यय के मध्य संतुलन रखना है। इस संतुलन में कोई भी परिवर्तन या तो थकावट और मृत्यु की ओर ले जाता है या मोटापे और कई बीमारियों के विकास की ओर ले जाता है।"

विक्टर टुटेलियन ने आगे बताया कि दूसरा नियम पहले से अधिक जटिल है।

उन्होंने कहा, "दूसरा नियम यह है कि आहार की रासायनिक संरचना हमारी शारीरिक आवश्यकताओं के अनुरूप होना है। सबसे पहले, आपको शरीर की व्यक्तिगत अवश्यक्तओं को जानना होना: किन पदार्थों की आवश्यकता है, कितनी मात्रा में और किस अनुपात में। प्रतिदिन हमें भोजन से लगभग 200 रासायनिक यौगिक प्राप्त होते हैं जिनमें से एक तिहाई आवश्यक होते हैं।"

विशेषज्ञ के अनुसार, हर इंसान को इस पर ध्यान देना है कि शरीर को सभी बाहर विटामिन मिलें। बात यह है कि अगर विटामिनों में से एक की कमी हो जाए, तो व्यक्ति स्वास्थ्य खो देता है और लंबे समय तक कमी से मृत्यु हो सकती है।

टुटेलियन ने साथ ही कहा, "उदाहरण के लिए, सेब या पत्ता गोभी खाने से आवश्यक मात्रा में आहार फाइबर, विटामिन सी मिलते हैं। आजकल बहुत सारी वैज्ञानिक रूप से अप्रमाणित सलाहें हैं, उदाहरण के लिए, खाद्य पदार्थों को अलग करने की सलाह। यह क्यों आवश्यक है? जठरांत्र संबंधी मार्ग के स्तर पर हम विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों को पचाने के लिए अनुकूलित होते हैं, तो उन्हें अलग क्यों करें? इसके साथ भूख की अनुपस्थिति डॉक्टर से सलाह लेने का कारण है, क्योंकि यह किसी बीमारी का लक्षण हो सकता है।"

पोषण विशेषज्ञ ने अंत में कहा, "कोई चमत्कार नहीं है। स्वस्थ भोजन के दो नियम हैं जिनका पालन किया जाना चाहिए। आगर भोजन के साथ शरीर में प्रवेश करने वाले आवश्यक सभी पदार्थ न मिल सकें, तो जैविक रूप से सक्रिय खाद्य अनुपूरक और मल्टीविटामिन कॉम्प्लेक्स औषधि का उपयोग करना है।"
Crude oil  - Sputnik भारत, 1920, 31.08.2024
भारत-रूस संबंध
रूस ने भारत को जून में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति 2.5 गुना बढ़ा दी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала