- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रोसाटॉम प्रस्तुत करेगा रूस की क्वांटम परियोजना के नए चरण की रूपरेखा

रोसाटॉम प्रस्तुत करेगा रूस की क्वांटम परियोजना के नए चरण की रूपरेखा
रोसाटॉम प्रस्तुत करेगा रूस की क्वांटम परियोजना के नए चरण की रूपरेखा - Sputnik भारत, 1920, 01.02.2025
सब्सक्राइब करें
रोसाटॉम 2025-2030 वर्षों के लिए रूस की क्वांटम परियोजना का नया चरण प्रस्तुत करने जा रहा है। इस परियोजना का उद्देश्य क्वांटम कंप्यूटिंग के क्षेत्र में व्यावसायिक उपलब्धियों को प्राप्त करना और रूस में एक प्रतिस्पर्धी क्वांटम उद्योग का निर्माण करना है।
रूस के राज्य निगम 'रोसाटॉम' की क्वांटम परियोजना पर होने वाली रणनीतिक बैठक में रूस की क्वांटम परियोजना के अगले चरण की रूपरेखा पेश की जाएगी। इसमें 2025-2030 तक "क्वांटम कंप्यूटिंग" के क्षेत्र में नई रोडमैप पर चर्चा की जाएगी। साथ ही, राष्ट्रीय परियोजना "डेटा इकॉनमी" के तहत क्वांटम तकनीक को लागू करने के तरीकों पर भी विचार किया जाएगा।

पहली रोडमैप का महत्वपूर्ण लक्ष्य रूस का क्वांटम कंप्यूटर बनाना था। यह प्रोजेक्ट रूस के प्रमुख वैज्ञानिक संस्थानों द्वारा मिलकर किया जा रहा है जिनमें रूसी क्वांटम सेंटर, लेबेदेव फिजिक्स इंस्टिट्यूट, मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी, मॉस्को इंस्टीट्यूट ऑफ स्टील एंड अलॉय और मॉस्को फिजिकल-टेक्निकल इंस्टिट्यूट शामिल हैं।

विशेषज्ञों का मानना है कि क्वांटम तकनीकें चिकित्सा, फार्मास्युटिकल और रासायनिक जैसे उद्योगों में बड़े बदलाव लाएंगी। इससे नई दवाओं के निर्माण में मदद मिलेगी और महामारी का पूर्वानुमान करना संभव होगा। इसके साथ-साथ परिवहन क्षेत्र में भी सुधार होगा, जैसे कि उन्नत सॉफ़्टवेयर और बेहतर ट्रैफिक प्रबंधन, जो यात्रा को तेज़ और सस्ता बनाएंगे।
वित्तीय क्षेत्र में क्वांटम कंप्यूटिंग जोखिम कम करने और क्रेडिट रेटिंग को सटीक रूप से आंका जाने में मदद करेगी। साथ ही, यह उत्पादन प्रक्रियाओं को कुशल बनाएगी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के विकास को तेज़ करेगी, जिससे मशीन लर्निंग और डेटा प्रोसेसिंग में सुधार होगा।
A medic fills a syringe with a vaccine  - Sputnik भारत, 1920, 27.01.2025
रूस की खबरें
रूस में कैंसर का टीका सितंबर से मरीजों को मिलना शुरू हो जाएगा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала