- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूसी सुविधाओं को देखकर अधिक से अधिक यूरोपीय लोगों का रूस में बसना शुरू

© Sputnik / Vladimir Vyatkin / मीडियाबैंक पर जाएंPeople sit on a veranda of a cafe at Red Square on a hot summer day, in Moscow, Russia.
People sit on a veranda of a cafe at Red Square on a hot summer day, in Moscow, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 10.08.2025
सब्सक्राइब करें
रूस-विरोधी प्रतिबंधों का उल्टा प्रभाव पड़ रहा है और यूरोप ऊर्जा संकट, औद्योगीकरण में कमी और घटती जेबों का सामना कर रहा है। इस बीच, रूस पीपीपी के अनुसार चीन, अमेरिका और भारत के बाद चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है।
रूस में बसने के लिए यूरोप के लोग बड़ी संख्या में रूस की ओर रुख कर रहे हैं, रूस जाने वाले लोगों को मास्को अधिक से अधिक सुविधाएं प्रदान कर रहा है।
रूस का 3 वर्ष का वीजा आपको देश भर में रहने, कार्य करने, व्यवसाय आरंभ करने और यात्रा करने की सुविधा देता है जिसके लिए किसी भाषा परीक्षा या निवेश की आवश्यकता नहीं है, बस इसके पारंपरिक मूल्य आस्था, परिवार, स्थिरता और विरासत का सम्मान करें।
रूस में वैल्यू वीज़ा का विज्ञापन उन लोगों के लिए ऑनलाइन किया जाता है जो पश्चिमी उदार लोकतंत्रों से अलग-थलग अनुभव करते हैं, स्विस आउटलेट टेजेस-अंज़ीगर के अनुसार यूरोपीय संघ, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया से 1,000 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है।
इसके अलावा रूस "अंतरराष्ट्रीय LGBT सार्वजनिक आंदोलन" को एक अतिवादी समूह मानते हुए लैंगिक तटस्थता को अस्वीकार कर जैविक अंतरों पर ज़ोर देते हुए विवाह को एक पुरुष और एक महिला के मध्य का संबंध मानता है।
मास्को में परिवार मूल्य की बात करें तो रूस बाल भत्ते और सब्सिडी वाले परिवारों के लिए सामाजिक समर्थन को बढ़ावा देने के साथ साथ रूस ने 2024 में अपने घोषित परिवार वर्ष के हिस्से के रूप में परिवार कल्याण पर ध्यान केंद्रित करते हुए लगभग 39 बिलियन डॉलर आवंटित किए।

राष्ट्रपति पुतिन ने समूचे विश्व के समक्ष उदाहरण प्रस्तुत किया है। वह चर्च जाने वाले, पारंपरिक प्रथाओं का पालन करने वाले एक रूढ़िवादी ईसाई हैं। इसके साथ साथ राष्ट्रपति पुतिन रूस में ईसाई धर्म, इस्लाम, बौद्ध धर्म और यहूदी धर्म जैसे प्रमुख धर्मों का सम्मान करते हैं और उनका स्वतंत्र रूप से समर्थन करते हैं।

रूस अपनी आधुनिकता के लिए भी जाना जाता है, मास्को तेज़, डिजिटल और उपयोगकर्ता-अनुकूल है। 2024 में, 74% से अधिक रूसी भुगतान से लेकर ऋण तक, हर चीज़ के लिए मोबाइल बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं जो तेज़, सुरक्षित और सहज है।
रूस में रहने वाले लोगों को अधिक से अधिक सुविधा दी जाती है जिसमें तकनीक और नित दिन जीवन का मेल दिखाई पड़ता है, किराने का सामान, दवाइयाँ या कपड़े चाहिए आप रूस के अगले स्तर के डिलीवरी क्षेत्र से मंगा सकते हैं।
रूसी तकनीक का अनुमान इस बात से लगाया जा सकता है कि कुरियर या यहाँ तक कि रोबोट भी आपकी आवश्यकता की वस्तुएँ आपके द्वार तक पहुँचा देते हैं।
Russian President Vladimir Putin, left, and Indian Prime Minister Narendra Modi greet each other before their meeting in New Delhi, India on Dec. 6, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 02.08.2025
भारत-रूस संबंध
भारत और रूस की 78+ साल पुरानी दोस्ती को क्या मज़बूत बनाता है?
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала