भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

पुतिन ने विदेश मंत्री जयशंकर का स्वागत किया: क्रेमलिन

© PhotoPresident Putin and EAM Jaishankar in Kremlin
President Putin and EAM Jaishankar in Kremlin - Sputnik भारत, 1920, 21.08.2025
सब्सक्राइब करें
क्रेमलिन ने गुरुवार को बताया कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने गुरुवार को मास्को में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का स्वागत किया।
क्रेमलिन ने एक बयान में कहा, "रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क्रेमलिन में भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर का स्वागत किया।"
क्रेमलिन के अनुसार, बैठक में रूस में भारतीय राजदूत विनय कुमार, मंत्री लवरोव और उप-प्रधानमंत्री मंटुरोव भी शामिल थे।
यह बैठक व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर 26वें अंतर-सरकारी रूसी-भारतीय आयोग की बैठक के बाद हुई, जिसकी अध्यक्षता जयशंकर ने बुधवार को रूस के प्रथम उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंटुरोव के साथ की थी। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्री जयशंकर ने रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव से मुलाकात कर दोनों देशों के बीच संबंधों पर चर्चा की थी।
मीटिंग के बाद लवरोव ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन साल के अंत तक भारत आएंगे। इसके साथ साथ उन्होंने कहा कि भारत-रूस शिखर सम्मेलन से पहले एक प्रमुख दस्तावेज़ पैकेज तैयार किया जा रहा है।
डेनिस मंटुरोव के निमंत्रण पर जयशंकर 19 अगस्त को आधिकारिक यात्रा पर मास्को पहुंचे थे।
Встреча главы МИД РФ С. Лаврова и главы МИД Индии С. Джайшанкара - Sputnik भारत, 1920, 21.08.2025
भारत-रूस संबंध
भारत के आईटी और इंजीनियर रूस की श्रम ज़रूरतें पूरी कर सकते हैं: जयशंकर
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала