- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूसी रिएक्टर पर आधारित परमाणु ऊर्जा संयंत्र के निर्माण की लागत अमेरिकी तुलना में कम: रोसनेफ्ट CEO

© Photo : АСЭNPP Kudankulam
NPP Kudankulam - Sputnik भारत, 1920, 25.11.2025
सब्सक्राइब करें
रूस की ऊर्जा कंपनी रोसनेफ्ट के मुख्य कार्यकारी इगोर सेचिन ने कहा कि आधुनिक रूसी परमाणु रिएक्टर पर आधारित परमाणु पावर प्लांट की असली निर्माण लागत अमेरिकी रिएक्टर पर आधारित निर्माण की लागत की तुलना में दो गुण कम बैठती है।
रूसी-चीनी ऊर्जा व्यापार मंच पर बोलते हुए सेचिन ने बताया कि परमाणु ऊर्जा परियोजनाओं के अर्थशास्त्र की बात करें तो रूस का उन्नत VVER-1200 रिएक्टर आर्थिक रूप से अमेरिकी AP-1000 से काफी सस्ता साबित होता है।"
सेचिन ने कहा कि उदाहरण के लिए, चीन में 35 रिएक्टर बन रहे हैं, जिनकी कुल क्षमता 38 GW है, जो समूचे विश्व में बन रहे सभी परमाणु ऊर्जा संयंत्रों की कुल क्षमता के बराबर है।
रोसनेफ्ट के CEO इगोर सेचिन ने आगे बताया कि इसके साथ कनाडा के सात, भारत के पांच और दक्षिण कोरिया के चार रिएक्टर बन रहे हैं।

उन्होंने बताया, "परमाणु ऊर्जा उत्पादन का विकास करने के लिए हाल ही में घोषित बड़ी अमेरिकी योजनाएँ अभी भी केवल कागजी कार्रवाई ही हैं।”

Representative image - Sputnik भारत, 1920, 23.11.2025
Sputnik स्पेशल
फार्मास्युटिकल ब्रिज मास्को-दिल्ली: सामग्री से लेकर संप्रभु चिकित्सा तक
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала