- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

तमाम चुनौतियों के बावजूद रूस प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर: पुतिन

© Sputnik / Alexey Nikolskiy / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin, December 24, 2025
Russian President Vladimir Putin, December 24, 2025 - Sputnik भारत, 1920, 24.12.2025
सब्सक्राइब करें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि रूस अपनी रक्षा क्षमताओं और सुरक्षा जरूरतों के लिए पर्याप्त बजट और संसाधन आवंटित कर रहा है।

रूसी सरकार के सदस्यों के साथ एक बैठक में पुतिन ने कहा, "राजकीय कोष हमें रक्षा और सुरक्षा संबंधी खर्चों को पूरी तरह से वहन करने की अनुमति देता है।"

राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह भी कहा कि रूस सभी चुनौतियों के बावजूद प्रगति और विकास के पथ पर अग्रसर है।
पुतिन ने सरकार के सदस्यों के साथ बैठक के दौरान कहा, "सभी चुनौतियों के बावजूद, रूस आगे बढ़ रहा है और विकास कर रहा है।"
राष्ट्रपति ने कहा कि रूस के प्रमुख आर्थिक संकेतक स्थिर हैं और देश में महंगाई कम हो रही है।

पुतिन ने कहा, "बेरोज़गारी अब तक के इतिहास में सबसे निम्न स्तर पर है।"

राष्ट्रपति ने कहा कि रूस की अर्थव्यवस्था को गुणवत्ता के हिसाब से एक नए स्तर पर लाने की ज़रूरत है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала