राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

यह अंतरराष्ट्रीय क़ानून का घोर उल्लंघन है: वेनेज़ुएला पर अमेरिकी हमले को लेकर लवरोव ने कहा

© Sputnik / Sergey Guneev / मीडियाबैंक पर जाएंRussian Foreign Minister Sergey Lavrov meets with Syrian Foreign Minister Asaad al-Shaibani
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov meets with Syrian Foreign Minister Asaad al-Shaibani  - Sputnik भारत, 1920, 14.01.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने रूस और वेनेज़ुएला के बीच के प्रगाढ़ संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देश एक लंबे और भरोसेमंद रणनीतिक इतिहास से जुड़े हुए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान स्थिति पर रूस का रुख अडिग है और इसमें कोई बदलाव नहीं आया है।
रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने वेनेज़ुएला में अमेरिकी हस्तक्षेप को 'अवैध' करार देते हुए कहा कि रूस की प्रतिक्रिया स्पष्ट और अपरिवर्तित है। लवरोव के अनुसार, अमेरिका की ये गतिविधियां अंतरराष्ट्रीय कानूनों का खुलेआम उल्लंघन हैं।

उन्होंने कहा, “हमारी स्थिति सभी देशों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के सम्मान के सिद्धांतों पर आधारित है। संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा की गई इस अवैध कार्रवाई पर हमारी सिद्धांतगत प्रतिक्रिया को विश्व के बहुसंख्यक देशों, वैश्विक दक्षिण और वैश्विक पूर्व के देशों का व्यापक समर्थन प्राप्त है।”

विदेश मंत्री के अनुसार, पश्चिमी यूरोप और अमेरिका के सहयोगी देश इस स्थिति का सही मूल्यांकन करने से कतरा रहे हैं, जो कि बेहद शर्मनाक है।
This combo of pictures show President Donald Trump, left, addressing a joint session of Congress at the Capitol in Washington, March 4, 2025 - Sputnik भारत, 1920, 14.01.2026
विश्व
अमेरिका ईरान के अंदर से कार्यवाही करेगा न कि लड़ाई के मैदान में: विश्लेषक
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала