यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन ने बातचीत के लिए रूस के प्रस्तावों को नज़रअंदाज़ किया: रूसी विदेश मंत्रालय

© Sputnik / Vitaliy BelousovBuilding of the Ministry of Foreign Affairs of the Russian Federation is pictured in central Moscow, Russia
Building of the Ministry of Foreign Affairs of the Russian Federation is pictured in central Moscow, Russia - Sputnik भारत, 1920, 25.01.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेश मंत्रालय के अधिकारी एलेक्सी पोलिशचुक ने जानकारी दी है कि यूक्रेन शांति वार्ता को आगे बढ़ाने के रूस के कई प्रस्तावों को नज़रअंदाज़ कर रहा है।
पोलिशचुक ने कहा, "जुलाई 2025 में रूस ने द्विपक्षीय युद्धविराम निगरानी केंद्र और तीन कार्य समूह बनाने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन कीव ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है।“ रूस ने वार्ता के लिए प्रतिनिधिमंडल का स्तर बढ़ाने की इच्छा भी जताई है। पोलिशचुक ने स्पष्ट किया कि "अब आगे बढ़ने की ज़िम्मेदारी यूक्रेन की है।"
पोलिशचुक ने जोर देकर कहा कि मास्को वार्ता के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कीव के उन दावों को भी सिरे से खारिज कर दिया जिनमें बातचीत को 'बेअसर' बताया गया था। नवंबर 2025 में यूक्रेन ने 'ठोस प्रगति' न होने का बहाना बनाकर इस्तांबुल वार्ता रोक दी थी। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए पोलिशचुक ने कहा कि ऐसी दलीलें 'तथ्यों से कोसों दूर और बेबुनियाद' लगती हैं।
इससे पहले, रूस और यूक्रेन के बीच इस्तांबुल में तीन दौर की प्रत्यक्ष वार्ता हुई थी। इस बातचीत के सकारात्मक परिणाम स्वरूप दोनों देशों के बीच युद्धबंदियों की अदला-बदली हुई, मारे गए यूक्रेनी सैनिकों के शवों का हस्तांतरण किया गया और एक संभावित शांति समझौते के मसौदे का आदान-प्रदान भी हुआ।
Members of the Russian delegation leave a hotel for the talks between the United States, Russia and Ukraine in Abu Dhabi, United Arab Emirates. - Sputnik भारत, 1920, 24.01.2026
यूक्रेन संकट
अबू धाबी में यूक्रेन पर वार्ता संपन्न हुई
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала