विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

रूसी वैज्ञानिक ड्रोन 'झुंड' बनाने पर ध्यान दे रहे हैं: RAS हेड क्रास्निकोव

© Photo : Air Force Research LaboratoryDrone swarm
Drone swarm - Sputnik भारत, 1920, 05.02.2026
सब्सक्राइब करें
रूसी विज्ञान अकादमी (RAS) के अध्यक्ष और शिक्षाविद गेनादी क्रास्निकोव ने Sputnik को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि रूसी वैज्ञानिक बिना पायलट वाले हवाई वाहनों (UAVs) के "झुंड" बनाने पर ज़ोर दे रहे हैं।

क्रास्निकोव ने कहा, "आज, जब ड्रोन की बात आती है, तो UAV 'झुंड' पर ज़ोर दिया जाता है। बेशक, यह पहले से ही एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि एक ऑपरेटर आमतौर पर एक और ज़्यादा से ज़्यादा दो ड्रोनों को नियंत्रण कर सकता है, जबकि कोई भी ऑपरेटर एक झुंड को कंट्रोल नहीं कर पाएगा।”

उनके अनुसार, भविष्य इसी क्षेत्र में है।
उन्होंने बताया कि ड्रोन को एक खास काम दिया जाता है, लेकिन हालात के हिसाब से एल्गोरिदम यह तय करता है कि टक्कर से कैसे बचते हुए एक तय दूरी कैसे रखने के साथ साथ मकसद को अच्छे से कैसे पूरा किया जाए।

क्रास्निकोव ने कहा, "हमारे वैज्ञानिक गणितीय एल्गोरिदम के विकास में ज़रूरी काम कर रहे हैं, जो ऑटोनॉमस चीज़ों के बीच स्थानीय इंटरैक्शन का इस्तेमाल कर उन्हें बिना इंसानी नियंत्रण के बड़े काम पूरे करने में मदद करते हैं। यह एक रुझान है और ऐसा काम पूरी दुनिया में किया जा रहा है।"

न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала