विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अमेरिका और चीन एक साल तक व्यापारिक युद्धविराम बढ़ाने को तैयार: रिपोर्ट

© AP Photo / Susan WalshUS President Donald Trump, left, shakes hands with China's President Xi Jinping during a meeting on the sidelines of the G-20 summit in Osaka, Japan, June 29, 2019.
US President Donald Trump, left, shakes hands with China's President Xi Jinping during a meeting on the sidelines of the G-20 summit in Osaka, Japan, June 29, 2019. - Sputnik भारत, 1920, 12.02.2026
सब्सक्राइब करें
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट ने सूत्रों के हवाले से गुरुवार को जानकारी दी कि अमेरिका और चीन अक्टूबर में दक्षिण कोरिया में हुए व्यापार युद्ध विराम को एक वर्ष तक बढ़ाने के लिए तैयार हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकारियों का मानना है कि इसे अमल में लाना मुमकिन है। इससे अक्टूबर में हुई बैठक से दोनों देशों को मिलने वाले आर्थिक फायदे पर फोकस करने का मौका मिलेगा, जिसमें चीन की ओर से सामानों की नई खरीद भी शामिल है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 31 मार्च को तीन दिन के दौरे पर चीन जा सकते हैं, लेकिन तारीखों को लेकर अभी चर्चा जारी है क्योंकि बीजिंग 5 अप्रैल को पड़ने वाले किंगमिंग पर्व को देखते हुए अपनी तैयारियां और कार्यक्रम तय कर रहा है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अक्टूबर 2025 में दक्षिण कोरिया में हुई बैठक के दौरान एक वर्ष के व्यापार समझौते पर सहमति जताई थी। इसके अंतर्गत अमेरिका ने चीनी वस्तुओं पर टैरीफ 57% से घटाकर 47% कर दिया, वहीं चीन ने अमेरिकी कृषि उत्पादों के आयात में वृद्धि की अनुमति दी।
The DF-5C liquid-fueled intercontinental strategic nuclear missiles take part in a military parade to commemorate the 80th anniversary of Japan's World War II surrender held in front of Tiananmen Gate in Beijing, Wednesday, Sept. 3, 2025. - Sputnik भारत, 1920, 11.02.2026
विश्व
अमेरिका ने परमाणु आधिपत्य के लिए चीन की परमाणु नीति को गलत रूप में पेश किया: चीनी विदेश मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала