राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

भारत ने बाढ़ से उबरने में मदद के लिए मोज़ाम्बिक को राहत सामग्री भेजी

© Photo : X/@MEAIndiaRepresentative image
Representative image - Sputnik भारत, 1920, 10.03.2026
सब्सक्राइब करें
भारत ने मोज़ाम्बिक में आई विनाशकारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए 500 मीट्रिक टन चावल राहत सामग्री के रूप में भेजी है।
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि मानवीय सहायता और आपदा राहत के रूप में भारत ने मोज़ाम्बिक के लोगों की मदद के लिए कई तरह की सहायता की है। इसमें चावल के अलावा टेंट, स्वच्छता किट, दवाई और अन्य राहत सामग्री शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने X पर एक पोस्ट में लिखा, "भारत ने मोज़ाम्बिक के लोगों की मदद के तौर पर 500 मीट्रिक टन चावल, 10 मीट्रिक टन ज़रूरी राहत सामग्री और 3 टन ज़रूरी दवाइयों की आपूर्ति की है। समुद्री मार्ग से 86 मीट्रिक टन जीवन रक्षक दवाइयों की आपूर्ति पहले ही की जा चुकी हैं।"
बता दें कि मोज़ाम्बिक में जनवरी और फरवरी में आई विनाशकारी बाढ़ से भारी नुकसान हुआ था और लाखों लोग विस्थापित हो गए थे।
Representative image - Sputnik भारत, 1920, 09.03.2026
राजनीति
भारत ने खाद्य सुरक्षा में मदद के लिए मलावी को 1,000 मीट्रिक टन चावल भेजा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала