https://hindi.sputniknews.in/20260320/ameriikaa-ke-antchebl-f-35-daave-pri-svaal-puuriv-ri-adhikaariii-10657303.html
अमेरिका के ‘अनटचेबल’ F-35 दावे पर सवाल: पूर्व रॉ अधिकारी
अमेरिका के ‘अनटचेबल’ F-35 दावे पर सवाल: पूर्व रॉ अधिकारी
Sputnik भारत
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व अधिकारी लकी बिष्ट ने Sputnik से बातचीत में कहा कि अमेरिका द्वारा अपने अत्याधुनिक फाइटर जेट 'F-35' को लेकर किए गए दावे... 20.03.2026, Sputnik भारत
2026-03-20T22:38+0530
2026-03-20T22:38+0530
2026-03-20T22:38+0530
विश्व
अमेरिका
f-35 लड़ाकू विमान
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/03/14/10656039_0:1:658:371_1920x0_80_0_0_5b985d415baa4f700369f7cf556cc091.png
बिष्ट के अनुसार, अमेरिका ने सालों तक F-35 को एक “रडार-प्रूफ” और “लगभग अजेय” एयरक्राफ्ट के तौर पर दुनिया के सामने पेश किया, लेकिन वास्तविक परिस्थितियों में इसके प्रदर्शन ने उन दावों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। उनका कहना है कि अब अमेरिका दुनिया से “सबूतों को नज़रअंदाज़ करने” की अपील कर रहा है, क्योंकि ये सबूत उसके प्रचारित नैरेटिव के उलट हैं।पूर्व रॉ अधिकारी ने इस प्रकरण को “अमेरिकी दिखावे और दोहरे रवैये” का उदाहरण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी मिलिट्री स्वयं को अजेय बताने वाली छवि बेचती है, लेकिन अपने ही सामरिक और मानवीय संकटों को पीछे धकेल देती है—जिसमें हातीती की बिगड़ती स्थिति भी शामिल है।बिष्ट ने यह भी सवाल उठाया कि $39 ट्रिलियन डॉलर के राष्ट्रीय कर्ज़ का बोझ झेल रहा अमेरिका अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय भारत के भीतर गैर सरकारी संगठनों और धार्मिक नेटवर्क को फंडिंग क्यों कर रहा है। उनका कहना है कि यह नीति भारत की संप्रभुता और सामाजिक-धार्मिक संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
https://hindi.sputniknews.in/20260319/iran-war-heralds-beginning-of-end-of-us-global-dominance-expert--10631909.html
अमेरिका
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
Lucky Bisht
Sputnik भारत
Lucky Bisht
2026-03-20T22:38+0530
true
PT19M36S
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07ea/03/14/10656039_82:0:577:371_1920x0_80_0_0_176c056bff9151ed822aa71e68cf1d46.pngSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
अमेरिका, f-35 लड़ाकू विमान
अमेरिका, f-35 लड़ाकू विमान
अमेरिका के ‘अनटचेबल’ F-35 दावे पर सवाल: पूर्व रॉ अधिकारी
रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) के पूर्व अधिकारी लकी बिष्ट ने Sputnik से बातचीत में कहा कि अमेरिका द्वारा अपने अत्याधुनिक फाइटर जेट 'F-35' को लेकर किए गए दावे अब ज़मीनी हकीकत के सामने टिक नहीं पा रहे हैं।
बिष्ट के अनुसार, अमेरिका ने सालों तक F-35 को एक “रडार-प्रूफ” और “लगभग अजेय” एयरक्राफ्ट के तौर पर दुनिया के सामने पेश किया, लेकिन वास्तविक परिस्थितियों में इसके प्रदर्शन ने उन दावों पर गंभीर प्रश्नचिह्न लगा दिए हैं। उनका कहना है कि अब अमेरिका दुनिया से “सबूतों को नज़रअंदाज़ करने” की अपील कर रहा है, क्योंकि ये सबूत उसके प्रचारित नैरेटिव के उलट हैं।
पूर्व रॉ अधिकारी ने इस प्रकरण को “अमेरिकी दिखावे और दोहरे रवैये” का उदाहरण बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिकी मिलिट्री स्वयं को
अजेय बताने वाली छवि बेचती है, लेकिन अपने ही सामरिक और मानवीय संकटों को पीछे धकेल देती है—जिसमें
हातीती की बिगड़ती स्थिति भी शामिल है।
बिष्ट ने यह भी सवाल उठाया कि $39 ट्रिलियन डॉलर के राष्ट्रीय कर्ज़ का बोझ झेल रहा अमेरिका अपने नागरिकों की समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय भारत के भीतर गैर सरकारी संगठनों और धार्मिक नेटवर्क को फंडिंग क्यों कर रहा है। उनका कहना है कि यह नीति भारत की संप्रभुता और सामाजिक-धार्मिक संतुलन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
अंत में उन्होंने यहभी कहा कि “अमेरिका विदेशों में ताकत दिखाने में व्यस्त है, जबकि अपने ही लोगों की बुनियादी ज़रूरतों को नज़रअंदाज़ कर रहा है।”