विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अफ़गानिस्तान ने गाज़ा पट्टी के लोगों को भेजी 530 टन मानवीय मदद

© AP Photo / Mohammed AsadГрузовики с гуманитарной помощью для сектора Газа пересекают КПП Рафах
Грузовики с гуманитарной помощью для сектора Газа пересекают КПП Рафах  - Sputnik भारत, 1920, 15.04.2026
सब्सक्राइब करें
अफ़गान विदेश मंत्रालय के अनुसार, मानवीय मदद में खाद्य पदार्थ, कपड़े और ज़रूरी चीज़ें शामिल हैं। यह मदद 42 ट्रकों में भेजी गई और उम्मीद है कि इसे गाज़ा में लगभग 22,000 परिवारों में बांटा जाएगा।
अफ़गान न्यूज़ पोर्टल एरियाना न्यूज़ ने देश के विदेश मंत्रालय के हवाले से बुधवार को बताया कि अफ़गानिस्तान ने मिस्र से $500,000 की 530 टन मानवीय मदद खरीद कर उसे राफ़ा क्रॉसिंग के ज़रिए गाज़ा पट्टी भेजा

बयान में कहा गया, "अफ़गान विदेश मंत्रालय ने मिस्र के राफ़ा क्रॉसिंग के ज़रिए गाज़ा पट्टी में 530 टन मानवीय मदद की आपूर्ति की घोषणा की। यह मदद प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशानुसार तैयार की गई थी और मिस्र में अफ़गानी प्रतिनधिमंडल ने इसे खरीदा था।"

अफ़गान विदेश मंत्रालय ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से गाज़ा में स्थायी युद्ध विराम स्थापित करने की दिशा में सही और असरदार कदम उठाने की अपील की।
Emergency personnel work at the site of a collapsed building, in the aftermath of an Israeli strike, following an escalation between Hezbollah and Israel amid the U.S.-Israeli conflict with Iran, in central Beirut's Bachoura neighbourhood, Lebanon, March 18, 2026.  - Sputnik भारत, 1920, 15.04.2026
Sputnik मान्यता
इज़राइल लेबनान में गृहयुद्ध चाहता है: सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала