यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

कोमी गणराज्य में तेल शोधन कारखाने पर हमले की यूक्रेनी साजिश नाकाम, FSB का दावा

© Sputnik / Dmitry Makeev Russia's FSB special forces. File photo
 Russia's FSB special forces. File photo - Sputnik भारत, 1920, 27.04.2026
सब्सक्राइब करें
रूस की सुरक्षा एजेंसी FSB ने सोमवार को बताया कि उसने रूस के कोमी गणराज्य में दो रूसी नागरिकों द्वारा तेल शोधन कारखाने में विस्फोट करने की आतंकी साज़िश को नाकाम कर दिया है। एजेंसी के मुताबिक, इस हमले की योजना यूक्रेन की सुरक्षा सेवा (SBU) ने बनाई थी।

एफएसबी ने अपने बयान में कहा कि “कोमी गणराज्य के उख्ता शहर में रूस की संघीय सुरक्षा सेवा ने एसबीयू के निर्देश पर दो रूसी नागरिकों द्वारा रची गई आतंकवादी साजिश को विफल कर दिया है।”

जानकारी के मुताबिक, वे यूक्रेन की सुरक्षा सेवा की तरफ से कोमी गणराज्य के एक तेल प्रतिष्ठान में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस से लैस ड्रोन विस्फोट करने की योजना बना रहे थे।
FSB का कहना है कि गिरफ्तारी के प्रयास के दौरान उन्होंने सशस्त्र प्रतिरोध किया और जवाबी कार्रवाई में रूस की सुरक्षा एजेंसी ने उन्हें मार गिराया। एजेंसी ने यह भी कहा कि सुरक्षा कर्मियों और आम नागरिकों में कोई हताहत नहीं हुआ।
FSB - Sputnik भारत, 1920, 24.04.2026
रूस की खबरें
रूसी मीडिया रेगुलेटर के अधिकारियों पर हमले की साजिश नाकाम, यूक्रेन से जुड़े 7 संदिग्ध गिरफ्तार: FSB
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала