- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

मध्य पूर्व में शांति के लिए हरसंभव प्रयास करेगा रूस: पुतिन ने अराघची से कहा

© Sputnik / Alexei Danichev / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin and Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi, Special Representative of the President of Iran
Russian President Vladimir Putin and Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi, Special Representative of the President of Iran - Sputnik भारत, 1920, 27.04.2026
सब्सक्राइब करें
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से बातचीत कर कहा कि मास्को क्षेत्र के देशों के साथ मिलकर, मध्य पूर्व में जल्द से जल्द शांति लाने में मदद करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगा।
पुतिन ने कहा कि उन्हें मोजतबा खामेनेई का संदेश मिला और उन्होंने बदले में अपनी शुभकामनाएं भेजी हैं। उन्होंने ईरानी लोगों की भी तारीफ कर कहा कि वे हिम्मत से अपनी आज़ादी के लिए लड़ रहे हैं, और उम्मीद जताई कि ईरान इस मुश्किल दौर से निकल जाएगा और शांति बहाल होगी।
इस मुलाकात पर ईरानी विदेश मंत्री ने कहा कि वह सेंट पीटर्सबर्ग में पुतिन से मिलकर खुशी जताते हुए रूस-ईरानी रिश्तों को एक रणनीतिक साझेदारी बताया और कहा कि यह और मजबूत होगी।

अब्बास अराघची ने ईरान को समर्थन देने के लिए पुतिन और रूस को धन्यवाद देते हुए कहा कि "ईरानी लोग अमेरिका के हमले का हिम्मत से विरोध कर इस मुश्किल का सामना कर लेंगे।"
ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची पाकिस्तान, ओमान के नेताओं से मुलाकात के बाद रूस आए हैं जहाँ उन्होंने राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात की।
 Russian Foreign Minister Sergey Lavrov with Iranian Foreign Minister Abbas Araghchi - Sputnik भारत, 1920, 27.04.2026
विश्व
अराघची बोले- रूस दौरे में अमेरिका और इजराइल के साथ तनाव पर होगी चर्चा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала