https://hindi.sputniknews.in/20260504/polaind-jrimnii-se-nikaale-ge-ameriikii-sainikon-ko-apne-yhaa-tainaat-krine-ke-lie-taiyaari-hai-rikshaa-mntraaly-10843200.html
पोलैंड जर्मनी से निकाले गए अमेरिकी सैनिकों को अपने यहाँ तैनात करने के लिए तैयार है: रक्षा मंत्रालय
पोलैंड जर्मनी से निकाले गए अमेरिकी सैनिकों को अपने यहाँ तैनात करने के लिए तैयार है: रक्षा मंत्रालय
Sputnik भारत
पोलैंड के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने Sputnik को बताया कि पोलैंड उन अमेरिकी सैनिकों को अपने यहाँ तैनात करने के लिए तैयार है, जो जर्मनी से निकाले जा सकते है।... 04.05.2026, Sputnik भारत
2026-05-04T20:09+0530
2026-05-04T20:09+0530
2026-05-04T20:09+0530
विश्व
अमेरिका
जर्मनी
नाटो
पोलैंड
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/05/04/9064145_0:172:3027:1874_1920x0_80_0_0_e20e20cc0c84b290d35bba483dc37e02.jpg
प्रवक्ता ने कहा, "हम नाटो के पूर्वी मोर्चे को मजबूत करने में योगदान देने के रूप में अपने क्षेत्र में अतिरिक्त अमेरिकी बलों की तैनाती की संभावना पर विचार कर रहे हैं और उसका प्रस्ताव कर रहे हैं। पोलैंड अमेरिकी सैनिकों की तैनाती के लिए उपयुक्त सुविधाएँ और वित्तीय सहायता प्रदान करने में सक्षम है।"सूत्र ने यह भी कहा कि पोलैंड अमेरिकी सैन्य बलों को अपने "बेसों और सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र, उपकरण और हथियारों के भंडारण केंद्रों तथा रसद अवसंरचना को प्रदान करने और तैनाती से संबंधित खर्च वहन करने के लिए तैयार है, जिनमें सुविधाओं का रख-रखाव, ऊर्जा आपूर्ति और सैन्य इकाइयों की दैनिक गतिविधियों को सुनिश्चित करना शामिल हैं।"प्रवक्ता के अनुसार, यह कदम क्षेत्रीय सुरक्षा के हितों में होगा तथा पोलैंड और अमेरिका के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ता अभी प्रारंभिक चरण में हैं। प्रवक्ता ने खुलासा किया कि वर्तमान में पोलैंड में लगभग 10,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं, और पोलैंड को प्रत्येक सैनिक के लिए सालाना लगभग 15,000 डॉलर का खर्च वहन करना पड़ता है।वहीं पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड तुस्क ने पत्रकारों से कहा कि दोनों सरकार और राष्ट्रपति पोलैंड की ज़मीन पर अमेरिकी सैनिकों को तैनात करने के लिए तत्पर हैं।
https://hindi.sputniknews.in/20260502/jrimnii-se-5000-ameriikii-sainik-htaaegaa-ameriikaa-pentaagn-ne-kii-pushti-10838578.html
अमेरिका
जर्मनी
पोलैंड
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2026
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e9/05/04/9064145_148:0:2877:2047_1920x0_80_0_0_333f01fec321b844c6c68e77205a1a7d.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
अमेरिका, जर्मनी, नाटो, पोलैंड
अमेरिका, जर्मनी, नाटो, पोलैंड
पोलैंड जर्मनी से निकाले गए अमेरिकी सैनिकों को अपने यहाँ तैनात करने के लिए तैयार है: रक्षा मंत्रालय
पोलैंड के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने Sputnik को बताया कि पोलैंड उन अमेरिकी सैनिकों को अपने यहाँ तैनात करने के लिए तैयार है, जो जर्मनी से निकाले जा सकते है। शुक्रवार को पेंटागन के प्रवक्ता शॉन पारनेल ने Sputnik को पुष्टि की कि युद्ध विभाग अगले छह से बारह महीनों में जर्मनी से 5,000 अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने की योजना बना रहा है।
प्रवक्ता ने कहा, "हम नाटो के पूर्वी मोर्चे को मजबूत करने में योगदान देने के रूप में अपने क्षेत्र में अतिरिक्त अमेरिकी बलों की तैनाती की संभावना पर विचार कर रहे हैं और उसका प्रस्ताव कर रहे हैं। पोलैंड अमेरिकी सैनिकों की तैनाती के लिए उपयुक्त सुविधाएँ और वित्तीय सहायता प्रदान करने में सक्षम है।"
सूत्र ने यह भी कहा कि पोलैंड
अमेरिकी सैन्य बलों को अपने "बेसों और सैन्य प्रशिक्षण क्षेत्र, उपकरण और हथियारों के भंडारण केंद्रों तथा रसद अवसंरचना को प्रदान करने और तैनाती से संबंधित खर्च वहन करने के लिए तैयार है, जिनमें सुविधाओं का रख-रखाव, ऊर्जा आपूर्ति और सैन्य इकाइयों की दैनिक गतिविधियों को सुनिश्चित करना शामिल हैं।"
प्रवक्ता के अनुसार, यह कदम क्षेत्रीय सुरक्षा के हितों में होगा तथा पोलैंड और अमेरिका के बीच रणनीतिक सहयोग को मजबूत करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि वार्ता अभी प्रारंभिक चरण में हैं। प्रवक्ता ने खुलासा किया कि वर्तमान में पोलैंड में लगभग 10,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं, और पोलैंड को प्रत्येक सैनिक के लिए सालाना लगभग 15,000 डॉलर का खर्च वहन करना पड़ता है।
वहीं पोलैंड के प्रधानमंत्री डोनाल्ड तुस्क ने पत्रकारों से कहा कि दोनों सरकार और राष्ट्रपति पोलैंड की ज़मीन पर अमेरिकी सैनिकों को तैनात करने के लिए तत्पर हैं।