विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तानी राजनयिकों को तीन महीने से वेतन नहीं मिल रहा है

पिछले कुछ महीनों से पाकिस्तान के केन्द्रीय बैंक का विदेशी मुद्रा भंडार घट रहा है। 31 अक्टूबर, 2022 को भंडार की राशि 8.75 अरब अमेरिकी डॉलर थी और 2 दिसंबर तक उस में 2.04 अरब अमेरिकी डॉलर की वृद्धि हुई।
Sputnik
बुधवार को एक विदेशी मीडिया ने रिपोर्ट किया कि कई देशों में पाकिस्तानी राजनयिक मिशनों के कर्मचारियों को तीन महीनों से वेतन नहीं मिली है।
इस मीडिया के अनुसार, फ्रांस, जर्मनी, अमेरिका, ओमान, ईरान, तुर्की और अफगानिस्तान सहित कई देशों में पाकिस्तानी राजदूतावासों के कर्मचारियों को कई महीनों से वेतन नहीं मिल रहा है क्योंकि पाकिस्तान में मुद्रा की कमी दिखाई दी है।
जैसे कि मीडिया ने नोट करके कहा, पाकिस्तान के राजनयिक मिशनों में काम करनेवाले कूटनीतिज्ञों ने पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय से "खर्चों का भुक्तान करने में गंभीर समस्याओं" की शिकायत की है।
इस से पहले मालूम हुआ था कि सर्बिया में पाकिस्तानी राजदूतावास को वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा था। इसके अलावा, वाशिंगटन में भी पाकिस्तानी दूतावास बड़े गंभीर स्थिति में था।
याद दिलाएं कि लंबी समय तक बाढ़ के कारण और राजनीतिक अस्थिरता के कारण पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचा था। इसके अलावा, ऊर्जा की बढ़ती कीमतों और गैस की कमी के कारण पाकिस्तानी सरकार के सामने संकट की एक नई लहर आई थी।
विचार-विमर्श करें