विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

बहुपक्षवाद और यूएन में सुधारों के लिए प्रतिबद्ध: भारत

भारत ने परिषद के निर्वाचित सदस्य के रूप में अपने दो साल के कार्यकाल में दूसरी बार एक दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) की अध्यक्षता ग्रहण की थी। भारत ने इससे पहले अगस्त 2021 में यूएनएससी की अध्यक्षता संभाली थी।
Sputnik
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा में भारत के दो साल के कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो रहा है। संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि, रुचिरा कंबोज ने बुधवार को कहा कि हम पूरे वैश्विक दक्षिण की आवाज थे।

साथ ही उन्होंने कहा कि हम बहुपक्षवाद और संयुक्त राष्ट्र में सुधारों के लिए प्रतिबद्ध हैं।

"हम ने पूरे वैश्विक दक्षिण की आवाज उठाई है और हम ने बहुपक्षवाद, कानून के शासन तथा निष्पक्ष और न्यायसंगत अंतर्राष्ट्रीय प्रणाली सहित बुनियादी सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को मजबूत किया," कंबोज ने कहा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि भारत ने पिछले दो वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाने में संकोच नहीं किया और इससे जुड़े विभिन्न मुद्दों पर ध्यान दिया एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इन मुद्दों पर एक मत बनाए रखने का आह्वान किया।

बता दें कि जनवरी 2021 में की शुरुआत में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र प्रणाली की आठ सूत्रीय कार्य योजना पेश की थी। इसमें कहा गया था कि आतंकवाद के खतरे का समाधान करें और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विचार-विमर्श करें