विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तान में 'बुरी' सामग्री के कारण विकिपीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया

इस से पहले देश के दूरसंचार नियामक ने विकिपीडिया की सेवाओं को मंद किया था जब ऑनलाइन विश्वकोश उस सामग्री को हटाने में असफल हुआ था जो विवादास्पद मानी गई थी।
Sputnik
पाकिस्तान में विकिपीडिया पर प्रतिबंध लगाया गया है क्योंकि उसने उस सामग्री को नहीं हटाया जिसको इस्लामाबाद ने "बुरी" समझा, पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण के प्रवक्ता ने कहा।
पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने उस सामग्री के बारे में नहीं बताया है जिसके कारण प्रतिबंध लगाया गया था।

"विकिपीडिया से कानून और अदालत के आदेश के तहत कुछ सामग्री को ब्लॉक करने या हटाने का अनुरोध किया गया था। सुनवाई का अवसर भी प्रदान किया गया था, लेकिन इस प्लेटफॉर्म ने न तो बुरी सामग्री को हटाया, न तो अधिकारियों को जवाब दिया,” पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण ने ट्विटर पर लिखा।

पाकिस्तान दूरसंचार प्राधिकरण के प्रवक्ता मलहाट ओबैद ने कहा कि विकिपीडिया पर प्रतिबंध इसलिए लगाया गया क्योंकि यह "बुरी सामग्री" को हटाने या ब्लॉक करने के नियामक के आदेश का पालन नहीं किया
ओबैद ने कहा कि निर्णय बदलने की संभावना है अगर विकिपीडिया "बुरी सामग्री" को हटाएगी।
शुक्रवार को विकिमीडिया फ़ाउंडेशन ने इस स्थिति पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह "उसको लेकर निर्णय नहीं करता है कि विकिपीडिया में क्या सामग्री शामिल है या उस सामग्री को कैसे बनाए रखा जाता है।"
वह यह भी कहा कि "हम सोचते हैं कि ज्ञान तक पहुंच मानवाधिकार होती है। पाकिस्तान में विकिपीडिया पर प्रतिबंध दुनिया के पांचवें सबसे बड़ी आबादी वाले देश को मुफ्त ज्ञान के सबसे बड़े भंडार तक पहुंच से वंचित करता है। अगर यह जारी होगा, तो यह सभी को पाकिस्तान के इतिहास और संस्कृति तक पहुंच से भी वंचित करेगा।"
विचार-विमर्श करें