विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

हाथी बचाओ सिंगल-यूज प्लास्टिक हटाओ: श्रीलंका

सिकुड़ते पर्यावास के कारण हाथी भोजन की तलाश में मानव बस्तियों में धावा बोल देते हैं और इस दौरान प्लास्टिक कचरे से भरे डंपिंग ग्राउंड में सेवन के बाद तड़प-तड़प कर मर जाते हैं।
Sputnik
प्लास्टिक के जहर से जंगली हाथियों और हिरणों की मौत की एक श्रृंखला के बाद श्रीलंका सरकार ने मंगलवार को कहा कि देश में एकल-उपयोग वाले प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया जाएगा।

"प्लास्टिक कटलरी, कॉकटेल शेकर और कृत्रिम फूलों का निर्माण या बिक्री, जून से प्रतिबंधित हो जाएंगी" कैबिनेट प्रवक्ता और मीडिया मंत्री बंडुला गुणवर्धन ने कहा।

दरअसल पर्यावरण और वन्य जीवन पर प्लास्टिक कचरे के प्रभाव का अध्ययन करने के लिए 18 महीने पहले नियुक्त एक पैनल ने सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की थी।
बता दें कि साल 2017 में अचानक आई बाढ़ के कारण गैर-बायोडिग्रेडेबल प्लास्टिक बैग पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। और दो साल पहले द्वीप के उत्तर-पूर्व में हाथियों और हिरणों के खुले कचरे खाने से हुई मौतों के बाद प्लास्टिक कटलरी, खाने के रैपर और खिलौनों के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। लेकिन प्लास्टिक उत्पादों का स्थानीय निर्माण और बिक्री जारी रही।
गौरतलब है कि लगभग पांच साल पहले त्रिंकोमाली के पूर्वोत्तर जिले में प्लास्टिक के जहर से दर्जनों जंगली हिरणों की मौत हो गई, जिससे सरकार को जंगल के पास कचरे के खुले डंपिंग पर प्रतिबंध लगाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
विचार-विमर्श करें