भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस भारत सहित मित्र देशों के लिए वीजा प्रक्रिया को आसान करने पर काम कर रहा है

वीजा के नियमों में बदलाव करके उन्हें सरल किया जा रहा है ताकि भारतीय लोगों को आसानी से और जल्दी से रुसी वीजा मिल सके।
Sputnik
रूसी उप विदेश मंत्री एवगेनी इवानोव ने कहा कि रूस भारत, सीरिया और इंडोनेशिया सहित छह देशों के लिए वीजा प्रक्रियाओं को आसान बनाने पर काम कर रहा है।

"वीजा प्रक्रिया सरलीकरण पर भारत के अलावा अंगोला, वियतनाम, इंडोनेशिया, सीरिया और फिलीपींस के साथ काम किया जा रहा है," इवानोव ने कहा।

साथ ही इवानोव ने कहा कि रूस सऊदी अरब, बारबाडोस, हैती, जाम्बिया, कुवैत, मलेशिया, मैक्सिको और त्रिनिदाद सहित 11 देशों के साथ वीजा-मुक्त यात्राओं पर अंतर-सरकारी समझौते भी तैयार कर रहा है।
याद रहे कि रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन वीज़ा फ्री स्कीम की पहल का समर्थन करते हैं। ईरान के लिए वीजा फ्री स्कीम को पहले ही हरी झंडी मिल चुकी है और उम्मीद है कि जल्द ही भारत के लिए भी ये स्कीम शुरू हो सकती है। पिछले साल सितंबर में, रूस ने घोषणा की कि वह भारतीयों को वीज़ा-मुक्त यात्रा की संभावना प्रदान करने से पहले, भारत में ई-वीज़ा सुविधा का विस्तार करने की योजना पर काम कर रहा था।
विचार-विमर्श करें