विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अफगानिस्तान में तालिबान द्वारा गिरफ्तार यूके के 3 नागरिकों पर यूके सरकार ने की बातचीत: पत्रकार

मास्को (Sputnik) - अफगानिस्तान में तालिबान* द्वारा ब्रिटेन के तीन नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, लंदन सक्रिय रूप से उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने पर काम कर रहा है, यूके मीडिया ने रविवार को बताया।
Sputnik
एक यूके ब्रॉडकास्टर ने रिपोर्ट की कि 53 वर्षीय केविन कॉर्नवेल को और ब्रिटेन के एक अन्य अनाम नागरिक को जनवरी में गिरफ्तार किया गया था। कॉर्नवेल पर हथियारों के अवैध कब्जे का आरोप लगाया गया है, हालांकि, रिपोर्ट के अनुसार, उसके परिवार ने कहा कि उसके पास लाइसेंस था।
गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन ने उस ब्रिटिश मीडिया को बताया, "अगर लोगों की सुरक्षा को खतरा है, अगर वे विदेश में ब्रिटिश नागरिक हैं, तो ब्रिटेन सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।"
एक ब्रिटिश अखबार ने एक वरिष्ठ यूरोपीय राजनयिक स्रोत के हवाले से रिपोर्ट की कि ब्रिटेन के तीसरे नागरिक यानी 23 वर्षीय माइल्स रूटलेज को 2 मार्च को दो पोलिश नागरिकों के साथ गिरफ्तार किया गया था।
उस अखबार के मुताबिक, रूटलेज ने इस से पहले 2021 में अफगानिस्तान की यात्रा की थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि उस समय वह ब्रिटेन के सैन्य विमान पर देश से जाने में सफल हुआ, जो तालिबान से भाग रहे लोगों को निकाल रहा था।
ऑफबीट
अपने डिप्लोमा को फाड़नेवाले पूर्व अफ़गान प्रोफेसर ने पुस्तकें बेचते हुए दिखाई दिए
यूके सरकार आतंकवादियों के साथ बातचीत न करने की नीति के अनुसार काम करती है, लेकिन यूके में तालिबान को आतंकवादी समूह नहीं समझा जाता है, इसलिए लंदन और काबुल के बीच संपर्क संभव है, यूके मीडिया ने कहा।
*आतंकवाद के कारण संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित
विचार-विमर्श करें