यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

वीडियो: रूस के Akatsiya स्व-चालित आर्टिलरी सिस्टम का युद्धक कार्य

Akatsiya एक स्व-चालित तोपखाने प्रणाली है जिस में 152 मिमी हॉवित्जर शामिल है और जो उच्च विस्फोटक और टैंक-विरोधी राउंडों सहित विभिन्न प्रकार के गोलों का उपयोग करते हुए फायर कर सकती है। इस प्रणाली की अधिकतम गति 60 किमी प्रति घंटा है और इसकी रेंज 420 किमी तक है।
Sputnik
रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें 152 मिमी Akatsiya स्व-चालित तोपखाने प्रणाली के चालक दल द्वारा किया गया लड़ाकू कार्य दिखाया जाता है।
रूसी आर्टिलरीमेन सक्रिय रूप से फायर रैड की रणनीति का उपयोग करते हैं। वे निर्दिष्ट क्षेत्र में पहुंचकर और निर्दिष्ट लक्ष्यों पर हमला करके उसको छोड़ देते हैं। मानव रहित विमान के चालक दल उनको हमला करने में मदद देते हैं।
Akatsiya 152 मिमी हॉवित्जर है जिस में ट्रैक चेसिस शामिल है। उसके कारण यह प्रणाली अत्यधिक गतिशील और बहुपयोगी है।
डिफेंस
दो रूसी बमवर्षकों टीयू-160 ने बेरिंट और नार्वेजियन समुद्रों के ऊपर 14 घंटों का उड़ान मिशन पूरा किया
इस प्रणाली के प्रमुख लाभों में से एक इसकी गतिशीलता है। यह कठिन इलाके को पार कर सकती है और एक स्थान से दूसरे स्थान में जल्दी से पहुँच सकती है। इसके कारण लड़ाई की स्थिति में थलसेना का समर्थन करने के लिए यह शानदार हथियार होती है।
विचार-विमर्श करें