यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

पुतिन पर विवादास्पद टिप्पणी के बाद पश्चिम ने कीव की समझदारी पर उठाया सवाल: लवरोव

मास्को (Sputnik) - अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम ने निश्चित रूप से यूक्रेनी सरकार की समझदारी पर उसके बाद सवाल उठाया है, जब एक यूक्रेनी अधिकारी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को निशाना कहा था, रूस के विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने शनिवार को कहा।
Sputnik
इस से कुछ समय पहले यूक्रेनी सैन्य खुफिया विभाग के उप प्रमुख वादिम स्किबिट्स्की ने एक जर्मन मीडिया को बताया था कि कीव के निशानों की सूची में राष्ट्रपति पुतिन शीर्ष पर हैं।

लवरोव ने रूसी पत्रकार पावेल ज़रूबिन के टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट किए गए एक वीडियो कमेंट में कहा, "मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि वाशिंगटन और लंदन में कठपुतलियों पर नियंत्रण करने वालों ने सवाल उठाया है कि क्या ये लोग समझदार हैं या नहीं। मुझे आशा है कि इन तथाकथित नेताओं पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे।"

रूस की खबरें
बहुध्रुवीयता की ओर बढ़ने का युग आया है: रूसी विदेश मंत्री सेर्गेई लवरोव
विचार-विमर्श करें