रूस की खबरें

रूस में रूसी दिवस को मनाने की प्रक्रिया

12 जून 1990 को रूस ने राज्य संप्रभुता की घोषणा को अपनाया था। अब रूस में इस तारीख को रूसी दिवस नामक सार्वजनिक अवकाश के रूप में मनाया जाता है।
Sputnik
11 जून, 1992 के बाद इस तारीख को यानी 12 जून को "रूसी संघ की राज्य संप्रभुता की घोषणा को अपनाने के दिन" के रूप में मनाया जाता है। यह सार्वजनिक अवकाश रूसी इतिहास के लिए बहुत महत्त्वपूर्ण है।

2001 में रूस की राज्य संप्रभुता पर घोषणा को अपनाने के दिन के अवसर पर क्रेमलिन में भाषण देते हुए, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा था, "इस दस्तावेज़ से हमारा नया इतिहास शुरू हुआ था। नागरिक स्वतंत्रता और कानून के शासन पर आधारित लोकतांत्रिक राज्य का इतिहास। और इसका मुख्य अर्थ नागरिकों की सफलता, समृद्धि और भलाई है।“

12 जून को रूस के सभी शहरों में बहुत कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं, लेकिन मुख्य कार्यक्रम रूस की राजधानी मास्को में है। उन में विभिन्न उम्र के रूसी नागरिक हिस्सा लेते हैं। इस दिन रूस के राष्ट्रपति क्रेमलिन में रूसी संघ के राज्य पुरस्कार देते हैं।
रूसी दिवस के बारे में ज्यादा जानने के लिए Sputnik के फ़ोटो गेलरी देखें!
1 / 15

मास्को में रूसी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली लड़की। (Photo by Kirill KUDRYAVTSEV / AFP)

2 / 15

रूसी दिवस के अवसर पर मास्को में हजारों लोग रूसी राष्ट्रीय ध्वज लहरा रहे हैं। (AP Photo/Alexander Zemlianichenko)

3 / 15

मास्को के केंद्र में संगीत कार्यक्रम के बाद रूस का राष्ट्रीय ध्वज लहराता एक व्यक्ति (Photo by Kirill KUDRYAVTSEV / AFP)

4 / 15

रूसी दिवस के मौके पर मास्को में रूसी राष्ट्रीय ध्वज लिए हुए एक व्यक्ति। (Photo by Kirill KUDRYAVTSEV / AFP)

5 / 15

मारियुपोल शहर में रूसी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली लड़कियां। 

6 / 15

लोग मास्को में रूसी दिवस के दिन सैर कर रहे हैं। 

7 / 15

व्लादिवोस्तोक में रूसी दिवस को मनाने की प्रक्रिया।

8 / 15

डोनेट्स्क में रूसी दिवस के समारोह के हिस्से के रूप में लोगों को रूसी पासपोर्ट देने की प्रक्रिया।

9 / 15

क्रास्नोडार शहर में रूसी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले लोग। 

10 / 15

व्लादिवोस्तोक में रूसी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाली लड़कियां। 

11 / 15

क्रास्नोडार शहर में रूसी दिवस को समर्पित कार्यक्रमों में हिस्सा लेने वाले जवान। 

12 / 15

बेलारूसी मिन्स्क में रूसी दिवस को समर्पित संगीत कार्यक्रम के दौरान दर्शक। 

13 / 15

मास्को में रूसी दिवस के मौके पर सजावटें।

14 / 15

व्लादिवोस्तोक में रूसी दिवस को समर्पित संगीत कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लड़कियां। 

15 / 15

ट्रांसनिस्त्रिया की राजधानी तिरस्पोल में रूसी दिवस के मौके पर एक इमारत पर लगाया रूस का झंडा।

विचार-विमर्श करें