Explainers
पेचीदा कहानियाँ सुर्खियां बटोरती हैं लेकिन कभी कभी वे समझने के लिए मुश्किल और समय बर्बाद करनेवाले हो सकते हैं, और समय का मतलब पैसा है, तो आइए हमारे साथ अपना पैसा और समय बचाइए। दुनिया के बारे में हमारे साथ जानें।

रूसी दिवस: इस अवकाश का इतिहास और अर्थ

© Sputnik / Evgeny Biyatov / मीडियाबैंक पर जाएंPeople on the Floating Bridge in Zaryadye Park in Moscow.
People on the Floating Bridge in Zaryadye Park in Moscow. - Sputnik भारत, 1920, 12.06.2023
सब्सक्राइब करें
रूस का सार्वजनिक अवकाश रूसी दिवस प्रतिवर्ष 12 जून को रूस में मनाया जाता है। इस दिन 1990 में रूस की राज्य संप्रभुता की घोषणा को अपनाया गया था।
रूसी राज्य के लिए देश के नए नाम रूसी संघ या रूस को और रूसी संघ के संविधान को अपनाना बहुत महत्त्वपूर्ण था।
इसके साथ 12 जून 1991 को ही रूस के इतिहास में पहला राष्ट्रपति चुनाव आयोजित किया गया था, जिसके परिणामस्वरूप बोरिस येल्तसिन को जीत मिली थी।

यह तारीख सार्वजनिक अवकाश कैसे बन गई?

मई 1991 में, रूसी संघ की राज्य संप्रभुता की घोषणा को अपनाने की तारीख को यानी 12 जून को गैर-कार्य दिवस घोषित किया गया था। जून 1992 में रूस में यह दिन छुट्टी का दिन बन गया था।
2 जून1994 को रूस में रूसी संघ की राज्य संप्रभुता की घोषणा को अपनाने के दिन को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया था।

यह अवकाश रूस के लिए इतना महत्वपूर्ण क्यों है?

रूस की राज्य संप्रभुता की घोषणा को अपनाने के बाद, इस देश के पास खुद अपने सभी राज्य और सार्वजनिक मुद्दों को हल करने का पूर्ण अधिकार है। इस घोषणा के अनुसार रूस पूरी तरह से स्वतंत्र देश है।
इसके साथ इस घोषणा में सभी नागरिकों, राजनीतिक दलों और सार्वजनिक संगठनों के लिए समान कानूनी अवसर और अधिकार, शक्तियों के पृथक्करण का सिद्धांत, रूसी क्षेत्रों के अधिकारों का विस्तार करने की आवश्यकता सम्मिलित है ।
Drone - Sputnik भारत, 1920, 07.06.2023
डिफेंस
लंबी दूरी के हमले वाले रूसी ड्रोन

रूसी दिवस कैसे मनाया जाता है?

रूसी दिवस के उपलक्ष पर खेल प्रतियोगिताएं, संगीत कार्यक्रम और दूसरी तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
2007 में "रूसी तिरंगा" नामक कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया गया था, जिसके दौरान रूस में लोगों को रूसी राष्ट्रीय ध्वज की एक लाख से अधिक छोटी प्रतियों को दिया गया था। उसके बाद यह कार्यक्रम भी परंपरा बन गया।
एक और परंपरा जो रूसी दिवस के दिन मनायी जाती है, वह रूसी संघ के राज्य पुरस्कार वितरण का वार्षिक समारोह है, जो कि विज्ञान और प्रौद्योगिकी, साहित्य और कला क्षेत्रों के साथ-साथ उत्कृष्ट मानवीय उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала