रूस की खबरें

बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था मजबूत होती जा रही है: पुतिन

सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) का तीसरा दिन जारी है।
Sputnik
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम (SPIEF) के पूर्ण सत्र को संबोधित।

पुतिन संबोधन के कुछ मुख्य बिन्दु हैं:

व्लादिमीर पुतिन ने उस बात पर जोर दिया कि कठिन परिस्थिति के बावजूद रूस की अर्थव्यवस्था का सफलतापूर्ण विकास होता जा रहा है। रूस की जीडीपी ने मात्र अप्रैल में 3.3% बढ़त दर्ज की, जब कि 2023 के अंत तक देश की जीडीपी में 2% की बढ़त की संभावना है, पुतिन ने कहा।

"रूस में मुद्रास्फीति कई पश्चिमी देशों की तुलना में कम 2.9% के ऐतिहासिक निम्न स्तर के निकट," राष्ट्रपति ने रेखांकित किया।

साथ ही पुतिन ने बताया कि गंभीर दबाव के आगे घुटने नहीं टेकने वाले देशों के साथ रूस के व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। इस के अलावा राष्ट्रपति पुतिन ने रूसी ई-कॉमर्स फर्मों को भारतीय और चीनी बाजारों में प्रवेश करने में सहायता करने की पेशकश की।
बहुध्रुवीय विश्व व्यवस्था को प्रबल करना, यह अपरिहार्य प्रक्रिया है, पुतिन का कहना है।
गौरतलब है कि रूस तेल और गैस पर देश की निर्भरता को धीरे-धीरे कम कर रहा है, यह चलन जोर पकड़ रहा है। इस के साथ, पुतिन के अनुसार, सरकार देश में विदेशी कंपनियों के नए रूसी मालिकों का समर्थन करेगी।
राष्ट्रपति पुतिन ने विदेश में रूसी खातों को फ्रीज करना चोरी और सभी कानूनी मानदंडों का उल्लंघन बताया। उन्होंने रूसी सरकार को रूस के अधिकार क्षेत्र में प्रमुख उद्योगों में रूसी संपत्ति की वापसी में तेजी लाने का निर्देश दिया।
इस के बावजूद राष्ट्रपति पुतिन ने जोर देकर कहा कि अगर विदेशी कंपनियां रूस लौटना चाहती हैं, तो "हम किसी के लिए दरवाजे बंद नहीं करेंगे, बल्कि हम सकारात्मक स्थितियां बनाएंगे"।

"हमने कभी किसी को अपने बाजार से, अपनी अर्थव्यवस्था से बाहर नहीं निकाला।"

विचार-विमर्श करें