रूस की खबरें

महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध के नायकों के वंशज सत्य और न्याय के लिए डटकर लड़ रहे हैं: पुतिन

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उच्च सैन्य संस्थानों के स्नातकों से मुलाकात की है।
Sputnik
इस मौके पर उके प्रमुख बयान:
महान देशभक्तिपूर्ण युद्ध के नायकों के वंशज रूस के विशेष सैन्य अभियान के दौरान सत्य और न्याय के लिए डटकर लड़ रहे हैं;
निकट भविष्य में सरमत नामक रक्षा प्रणालियों का उपयोग देश की सुरक्षा के लिए प्रारंभ किया जाएगा;
रूसी परमाणु त्रय प्रभावी प्रतिरोध और शक्ति संतुलन को सुनिश्चित करता है;
रूस के सामरिक मिसाइल बल की लगभग आधी इकाइयाँ नवीनतम यार्स नामक प्रणालियाँ से लैस हैं, उन्हें अति-आधुनिक अवनगार्ड नामक मिसाइल प्रणालियों से फिर से सुसज्जित किया जा रहा है;
रूसी संघ के परमाणु बलों के विमानन और नौसैनिक इकाइयों के शस्त्रागारों का विस्तारीकरण योजना के अनुसार सख्ती से चल रहा है।
24 फरवरी 2022 को रूस ने यूक्रेन को असैन्यकृत और अनाजीकृत करने के लिए देश में एक विशेष सैन्य अभियान शुरू किया। तब तक कीव शासन नियमित रूप से डोनबास क्षेत्र के खिलाफ हमले करता रहता था, खास तौर पर रूसी बोलने वाली आबादी पर बड़ा खतरा मंडराता था।
यूक्रेन संकट
यूक्रेन संकट का कारण और रूस के विशेष सैन्य अभियान की पार्श्वभूमि ?
विचार-विमर्श करें