यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन ने CIA के सहारे अमेरिका और कनाडा में भाड़े के सैनिकों की भर्ती बढ़ाई है

पश्चिमी दानदाताओं से सैन्य आपूर्ति की कमी के कारण महीनों की देरी के बाद जून की शुरुआत में यूक्रेन का बहुप्रचारित जवाबी हमला शुरू हुआ था।
Sputnik
रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यूक्रेन ने अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) और उसके नियंत्रण में निजी सैन्य कंपनियों के सहारे अमेरिका और कनाडा में भाड़े के सैनिकों की भर्ती बढ़ा दी है।

"पोलैंड, ब्रिटेन औरअन्य यूरोपीय देशों में जो लोग 'कीव शासन के लिए' मरने के लिए तैयार हैं उनकी संख्या में भारी गिरावट के कारण अमेरिका और कनाडा में भर्ती गतिविधियां तेज हो गई हैं," रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि कीव शासन विदेशी भाड़े के सैनिकों का उपयोग "तोप चारे" के रूप में करता है।
रूस के सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, विशेष सैन्य अभियान के दौरान कुल 4,845 विदेशी भाड़े के सैनिकों को नष्ट कर दिया गया है, जबकि अन्य 4,801 भाड़े के सैनिक यूक्रेन से भाग गए।

"24 फ़रवरी, 2022 से 84 देशों के कुल 11,675 विदेशी भाड़े के सैनिक यूक्रेन सशस्त्र बलों के पक्ष में लड़ाई में शिरकत करने के लिए यूक्रेन पहुंचे हैं। सबसे बड़ी तादाद में भाड़े के सैनिक मार्च-अप्रैल 2022 में यूक्रेन पहुंचे, लेकिन पहले नुकसान पहुंचने के बाद उनके आगमन की गति में तेजी से कमी आई", रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा।

यूक्रेन संकट
यूक्रेनी जवाबी हमला 'विपदा' की ओर अग्रसर: पूर्व अमेरिकी नौसैनिक
बयान में कहा गया है कि ज्यादातर भाड़े के सैनिक पोलैंड से यूक्रेन पहुंचे।
सबसे अधिक समूह पोलैंड (2,600 से अधिक लोग), अमेरिका और कनाडा (लगभग 900 लोग), जॉर्जिया (800 से अधिक लोग), ब्रिटन और रोमानिया (700 या अधिक लोग), क्रोएशिया (300 से अधिक लोग) फ्रांस और सीरिया के तुर्की-नियंत्रित हिस्से (200 या अधिक लोग) से पहुंचे।
विचार-विमर्श करें