विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तान में बारिश के कारण 86 लोगों की मौत, 151 घायल: रिपोर्ट

दक्षिण एशियाई देश पाकिस्तान में मूसलाधार बारिश का कहर जारी रहने के कारण 97 घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं वहीं मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा पंजाब में है।
Sputnik
पाकिस्तान में 25 जून के बाद से हाल ही में हुई मानसूनी बारिश में 86 लोग मारे गए हैं और 151 अन्य घायल हुए हैं, जिनमें 16 महिलाएं और 37 बच्चे शामिल हैं, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) का हवाला देते हुए स्थानीय मीडिया ने बताया।

"NDMA ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि पिछले 24 घंटों में पूरे पाकिस्तान में भारी बारिश के कारण छह लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए," स्थानीय मीडिया ने बताया।

NDMA की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब में जहां भारी बारिश के कारण 52 लोगों की मौत हो गई वहीं, खैबर पख्तूनख्वा में 20 लोगों की मौत हो गई और बलूचिस्तान में छह लोगों की जान चली गई।
गौरतलब है कि इस साल अप्रैल में, NDMA ने भविष्यवाणी की थी कि 2023 में पाकिस्तान में विनाशकारी बाढ़ की 72 प्रतिशत संभावना है। लोक लेखा समिति (PAC) को एक ब्रीफिंग में, NDMA के अध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल इनाम हैदर ने कहा कि तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। ग्लेशियर पिघलने और जल्दी मानसून आने से बाढ़ आ सकती है।
फ़ोटो गेलरी
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बारिश से संबंधित घटनाओं में 20 की मौत
बता दें कि साल 2022 में पाकिस्तान में प्रलयंकारी बाढ़ से करीब 1,700 लोगों की मौत हो गई थी और 33 मिलियन से अधिक लोग विस्थापित हो गए थे।
विचार-विमर्श करें