ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

दुनिया को बढ़ती भीषण गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए: संयुक्त राष्ट्र

UN के मौसम विज्ञान संगठन के सलाहकार जॉन नायरन ने कहा कि लू सबसे घातक प्राकृतिक खतरों में से एक है और हर साल हजारों लोग गर्मी से संबंधित कारणों से मर जाते हैं।
Sputnik
संयुक्त राष्ट्र ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा कि दुनिया को तेजी से बढ़ती गर्मी का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए क्योंकि उत्तरी गोलार्ध के देशों में तापमान में बढ़ोतरी देखी गई हैं।
"इन घटनाओं की तीव्रता बढ़ती रहेगी और दुनिया को और अधिक तीव्र लू के लिए तैयार रहने की जरूरत है," संयुक्त राष्ट्र के विश्व मौसम विज्ञान संगठन (WMO) के एक वरिष्ठ सलाहकार जॉन नायरन ने जिनेवा में संवाददाताओं से कहा।
जॉन नायरन ने यह टिप्पणी तब की जब यूरोप लगातार लू और जंगल की आग के कारण नए उच्च तापमान का सामना कर रहा है, वहीं स्वास्थ्य अधिकारियों ने उत्तरी अमेरिका से लेकर यूरोप और एशिया तक अलर्ट जारी कर दिया है।
वहीं उत्तरी गोलार्ध में प्रचंड गर्मी के टूटते वैश्विक तापमान के रिकॉर्ड के बीच वैज्ञानिकों ने कहा कि यह साल पृथ्वी के लिए सबसे गर्म साल होने वाला है।
जुलाई में बर्कले अर्थ द्वारा प्रकाशित एक विश्लेषण में पाया गया कि 2023 के अब तक का सबसे गर्म वर्ष होने की 80 प्रतिशत से अधिक संभावना है। इससे पहले इस संगठन ने मई में 2023 के सबसे गर्म होने की संभावना 54 प्रतिशत निर्धारित की थी।
राजनीति
उत्तर प्रदेश में यमुना का जलस्तर बढ़ने से पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा
विचार-विमर्श करें