राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

उत्तर प्रदेश में यमुना का जलस्तर बढ़ने से पानी ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा

© AFP 2023 PAWAN SHARMAThis photograph taken on July 18, 2023 shows flooded banks of river Yamuna along the Taj Mahal in Agra.
This photograph taken on July 18, 2023 shows flooded banks of river Yamuna along the Taj Mahal in Agra.  - Sputnik भारत, 1920, 18.07.2023
सब्सक्राइब करें
पिछली बार साल 1978 में, यमुना नदी के आगरा में जल स्तर के बढ़ने के दौरान पानी का स्तर 508 फीट तक पहुंच गया था। यह निशान ताज महल के बसई घाट बुर्ज की उत्तरी दीवार पर भी देखा जा सकता है।
भारत में उत्तर प्रदेश राज्य के आगरा में स्थित सात अजूबों में से एक यानी विश्व प्रसिद्ध ताजमहल भी उत्तर भारत में यमुना के कहर से बचने में असफल हुआ और पानी से ताजमहल के पीछे का एक बगीचा जलमग्न हो गया जिससे पानी ताजमहल की दीवारों को छू गया, भारतीय मीडिया ने बताया।

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधिकारियों की माने तो मकबरे को मुख्य स्मारक में पानी को प्रवेश करने से रोकने के लिए डिज़ाइन किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यमुना नदी के जलस्तर ने पिछले 45 वर्षों का रिकार्ड तोड़ते हुए 495 फीट के 'निम्न-बाढ़ स्तर' को पार कर लिया है।

आगरा के नजदीक मथुरा में भी यमुना नदी खतरे के निशान को पार कर गई जिसकी वजह से जिले के निचले इलाकों में बाढ़ आ गई।
राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF), पुलिस और स्थानीय प्रशासन सहित बचाव दल आगरा और मथुरा में बाढ़ से प्रभावित लोगों को बचाने में लगे हुए हैं। यमुना नदी के पास के 50 गांवों और 20 शहरी इलाकों के 500 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित कर दिया गया है।
A man rides his cart along a street amid torrential rain in New Delhi on July 15, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 17.07.2023
राजनीति
उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में भी जलस्तर में बढ़ोतरी
हालांकि देश की राजधानी की बात करें तो ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में बारिश के कारण सोमवार को मामूली वृद्धि के बाद दिल्ली में यमुना के जल स्तर में आज सुबह गिरावट देखी गई, लेकिन यह अभी भी खतरे के निशान 205.33 मीटर से दो मीटर ऊपर बह रही है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала