राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

महाराष्ट्र के रायगढ़ में भूस्खलन में 10 लोगों की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

यह हादसा बुधवार रात मुंबई से करीब 80 किलोमीटर दूर खालापुर तहसील के इरसालवाडी गांव में हुआ, यह गांव माथेरान और पनवेल के बीच स्थित इरशलगढ़ किले के पास स्थित है।
Sputnik
भारत के महाराष्ट्र में रायगढ़ जिले के एक गाँव में भारी बारिश से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से दस लोगों की मौत हो गई और कई की अभी भी फंसे होने की आशंका बताई जा रही है, स्थानीय मीडिया ने बताया।
मीडिया ने स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की चार टीमें बचाव अभियान में लगी हुई हैं जिसमें अभी तक 75 लोगों को बचा लिया गया है, लेकिन अभी भी कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
Landslide in Maharashtra
बताया जा रहा है कि जिस गाँव में भूस्खलन हुआ वहां लगभग 50 घर हैं जिनमें से 17 घर मिट्टी में दब गए, यह गांव मोरबे बांध से छह किमी दूर है।
एक स्थानीय अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जिन लोगों को बचाया गया है उन सभी को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहीं दूसरी तरफ राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने घटनास्थल का दौरा कर मीडिया से बात की।
"यह गांव भूस्खलन संभावित गांवों की सूची में नहीं था। अब हमारी प्राथमिकता मलबे के नीचे फंसे लोगों को बचाना है," उन्होंने संवाददाताओं से कहा। 
30 जुलाई 2014 को महाराष्ट्र के पुणे जिले की अंबेगांव तहसील के मालिन गांव में हुए भूस्खलन के बाद यह महाराष्ट्र में सबसे बड़ा भूस्खलन है। उस भीषण भूस्खलन की वजह से 153 लोगों की जान चली गई थी।
Landslide in Maharashtra
विचार-विमर्श करें