राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

सिक्किम में भूस्खलन से 100 से अधिक घर और पुल क्षतिग्रस्त

© AP PhotoA landslide in North Sikkim, India
A landslide in North Sikkim, India - Sputnik भारत, 1920, 19.06.2023
सब्सक्राइब करें
मूसलाधार बारिश के कारण हुए भूस्खलन के परिणामस्वरूप लोअर सपुंग में कॉलेज खोला पर बना पुल भी बह गया।
भारतीय मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से कहा कि भारत के सिक्किम राज्य के पश्चिम सिक्किम जिले में मूसलाधार बारिश से कई भूस्खलन हुए जिसकी वजह से क्षेत्र में लगभग 100 घरों के क्षतिग्रस्त होने के साथ साथ इलाके का पुल भी बह गया।
उन्होंने मीडिया को आगे कहा कि भारी बारिश के कारण कॉलेज खोला घाटी के ऊपरी इलाकों में बाढ़ आ गई और इस बाढ़ से सबसे अधिक सिम्फोक क्षेत्र प्रभावित हुआ है। राज्य का ग्यालशिंग जिले के अंतर्गत डेंटम सब डिवीजन भी भूस्खलन का शिकार हुआ, जहां कई घर और सड़कें क्षतिग्रस्त हो गईं।
रिपोर्ट के अनुसार इस भूस्खलन से क्षेत्र में खेती के लिए उपयोगी भूमि और पशुओं को भी हानि हुई हैं। अधिकारियों के अनुसार लोगों को तत्काल राहत प्रदान की गई है और सड़कों और पुलों की बहाली का काम भी शुरू कर दिया गया है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала