यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना द्वारा क्रास्नी लिमन, जपोरोज्ये की दिशा में यूक्रेनी हमलों को किया गया विफल

रूसी रक्षा मंत्रालय ने रविवार को कहा कि रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों में क्रास्नी लिमन दिशा में 3 यूक्रेनी आक्रमणों को विफल कर दिया है, और यूक्रेनी सेना ने 140 सैनिकों और 6 सैन्य उपकरणों को खो दिया है।
Sputnik
इसके साथ मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी सेना ने डोनेट्स्क, दक्षिण डोनेट्स्क और क्रास्नी लिमन की दिशाओं में आक्रमण के असफल प्रयास जारी रखे हैं।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "क्रास्नी लिमन में [रूसी सेना के] केंद्र समूह की इकाइयों ने हवाई हमलों और तोपों की आग के माध्यम से लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक के कोवालेवका क्षेत्र के साथ-साथ सेरेब्रियांस्की वानिकी के निकट शत्रु के 3 आक्रमणों को सफलतापूर्वक विफल कर दिया।"

मंत्रालय ने कहा कि रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक और लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक के कई क्षेत्रों में शत्रु की सैन्यशक्ति और उपकरणों को भी नष्ट कर दिया, "24 घंटों में 140 यूक्रेनी सैनिक, 2 बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 3 वाहन, साथ ही एक होवित्जर D-30 नष्ट कर दिए गए।"
इसके साथ रूसी सेना ने पिछले 24 घंटों में ज़पोरोज्ये क्षेत्र में उसपेनोव्का गांव के पास एक यूक्रेनी हमले को विफल कर दिया है, जिसमें यूक्रेनी सेना ने 250 सैनिकों और 10 सैन्य उपकरणों को खो दिया है।
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने खेरसॉन क्षेत्र में यूक्रेनी सैनिकों को निशाना बनाया
विचार-विमर्श करें